वॉइस नंबर को अनअसाइन करना
अगर कोई उपयोगकर्ता आपकी कंपनी छोड़कर चला जाता है या उसे अब Voice नंबर की ज़रूरत नहीं है, तो उसके खाते से जुड़ा नंबर हटाया जा सकता है.
ध्यान दें: अनअसाइन किए गए नंबर आपके कंट्रोल में रहते हैं. इन्हें किसी नए उपयोगकर्ता को फिर से असाइन किया जा सकता है. इन नंबरों का इस्तेमाल, ऑटो-अटेंडेंट या रिंग ग्रुप के लिए भी किया जा सकता है.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Voice पर जाएं.
इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.
- उपयोगकर्ता पर क्लिक करें.
- जिस उपयोगकर्ता का नंबर हटाना है उसके नाम के बगल में मौजूद, नंबर में बदलाव करें पर क्लिक करें.
- अनअसाइन करें
पर क्लिक करें.
- पुष्टि करने के लिए, असाइन किया गया ऐक्सेस हटाएं पर क्लिक करें.
Voice नंबर फिर से असाइन करना
अगर आपको किसी नंबर को एक उपयोगकर्ता से दूसरे उपयोगकर्ता को फिर से असाइन करना है, तो पहले उस नंबर को पहले वाले खाते से हटाएं. इसके बाद, उसे दूसरे खाते से असाइन करें.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Voice पर जाएं.
इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.
- उपयोगकर्ता पर क्लिक करें.
- उस उपयोगकर्ता पर क्लिक करें जिसे आपको नंबर फिर से असाइन करना है. इसके बाद, नंबर में बदलाव करें पर क्लिक करें.
- अनअसाइन करें
पर क्लिक करें.
- पुष्टि करने के लिए, असाइन किया गया ऐक्सेस हटाएं पर क्लिक करें.
- उस उपयोगकर्ता को पॉइंट करें जिसे आपको नंबर फिर से असाइन करना है और नंबर में बदलाव करें पर क्लिक करें.
इसके बाद, फ़ोन नंबर असाइन करने की प्रोसेस वाली विंडो दिखती है. - देश/इलाका फ़ील्ड में जाकर, डाउन ऐरो
पर क्लिक करें. इसके बाद, सूची से कोई देश/इलाका चुनें. अगर कोई ऐसी जगह चुनी जाती है जो आपके Voice की जगह नहीं है, तो आपको गड़बड़ी का मैसेज मिलेगा. Voice में जगह की जानकारी जोड़ने का तरीका जानें.
- सेवा का पता फ़ील्ड में जाकर, उपयोगकर्ता की जगह की वह जानकारी चुनें जिसे आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल करना है.
ध्यान दें: अपने मौजूदा Voice नंबर के लिए, पते की एक और लाइन (ज़रूरी नहीं) का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, दिए गए फ़ॉर्म में नया पता भी डाला जा सकता है. - Google Voice नंबर फ़ील्ड में जाकर, Voice में उपलब्ध नंबर दिखता है. इसमें यह लिखा होना चाहिए, किसी और को पहले से ही असाइन किया गया.
- नंबर को फिर से असाइन करने के लिए, असाइन करें पर क्लिक करें.
- फिर से असाइन करने के लिए कोई दूसरा नंबर ढूंढने के लिए:
- बदलें क्लिक करें.
- सूची में किसी नंबर के बगल में दिया गया, चुनें पर क्लिक करें.
- असाइन करें पर क्लिक करें.
- फिर से असाइन करने के लिए मौजूदा नंबर ढूंढें:
- बदलें क्लिक करें.
- बिना असाइन किया गया नंबर डालें.
- नंबर चुनें.
- असाइन करें पर क्लिक करें.