यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Plus, Business Plus, Enterprise Standard, Enterprise Plus, Education Standard, Education Plus, और Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें
अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि आपके उपयोगकर्ता, Google Chat में फ़ाइलों और इमेज को कैसे शेयर करें. अपने पूरे संगठन के लिए, शेयर करने के नियम सेट किए जा सकते हैं. इसके अलावा, हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग नियम सेट किए जा सकते हैं. अपने संगठन से बाहर के लोगों के साथ शेयर करने के लिए भी नियम सेट किए जा सकते हैं.
Chat में शेयर करने के बारे में जानकारी
- जब उपयोगकर्ता Chat में कोई फ़ाइल शेयर करते हैं, तो वायरस का पता लगाने के लिए फ़ाइलें अपने-आप स्कैन हो जाती हैं. अगर किसी वायरस का पता चलता है, तो फ़ाइल शेयर नहीं की जाती.
- अगर आपने अपने संगठन से बाहर के उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर करने की अनुमति दी है, लेकिन संगठन के उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर करने की अनुमति नहीं दी है, तो आपके उपयोगकर्ता उन स्पेस और मैसेज में फ़ाइलें शेयर कर सकते हैं जिन्हें आपका संगठन कंट्रोल नहीं करता.
उपयोगकर्ताओं के लिए, फ़ाइल और इमेज शेयर करने की सुविधा सेट करना
शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई डिपार्टमेंट या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की इकाई जोड़ें पर जाएं.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Chat पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- चैट में फ़ाइल शेयर करने की सेटिंग पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
- संगठन से बाहर फ़ाइलें शेयर करने के लिए, कोई विकल्प चुनें. इससे यह तय किया जा सकेगा कि उपयोगकर्ता, संगठन से बाहर कौनसी फ़ाइलें शेयर कर सकते हैं:
- सभी फ़ाइल टाइप के लिए अनुमति दें—उपयोगकर्ता सभी तरह की फ़ाइलें शेयर कर सकते हैं.
- सिर्फ़ इमेज—उपयोगकर्ता सिर्फ़ इमेज शेयर कर सकते हैं.
- कोई फ़ाइल नहीं—उपयोगकर्ता कोई भी फ़ाइल शेयर नहीं कर सकते.
- संगठन के अंदर फ़ाइल शेयर करने के लिए, कोई विकल्प चुनें. इससे यह तय किया जा सकेगा कि आपके संगठन के उपयोगकर्ता क्या-क्या शेयर कर सकते हैं.
-
सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.
इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.