Cloud Search का इस्तेमाल शुरू करना

Google Cloud Search की मदद से, आपका संगठन Google Workspace की सेवाओं (जैसे, Drive, Contacts, और Gmail) और तीसरे पक्ष के डेटा सोर्स में आसानी से खोज कर सकता है. इससे लोगों को एक ही बार में, अपनी ज़रूरत की सारी जानकारी तुरंत मिल जाती है.

क्या आप अपने संगठन में Cloud Search का इस्तेमाल शुरू करने के लिए तैयार हैं?

एडमिन के तौर पर...

  1. Cloud Search चालू करें
    यह कंट्रोल करें कि आपके संगठन में Cloud Search का इस्तेमाल कौन कर सकता है. इसे सभी के लिए या सिर्फ़ कुछ ग्रुप के लिए चालू करें.
  2. अपने उपयोगकर्ताओं के लिए वेब इतिहास की सुविधा चालू करें
    अपने संगठन में वेब इतिहास की सुविधा चालू करने पर, आपके उपयोगकर्ताओं को खोज के लिए मनमुताबिक अनुभव मिलेगा. साथ ही, उन्हें ज़्यादा काम के सुझाव मिलेंगे.
  3. अपने उपयोगकर्ताओं के लिए, मोबाइल ऐप्लिकेशन को अनुमति वाली सूची में जोड़ें
    अगर आपका संगठन मोबाइल डिवाइसों को मैनेज करता है, तो आपको Cloud Search ऐप्लिकेशन को अनुमति वाली सूची में जोड़ना होगा. इससे आपके उपयोगकर्ता, अपने ऑफ़िस के डिवाइसों पर ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर पाएंगे.
  4. तीसरे पक्ष की रिपॉज़िटरी के लिए खोज की सुविधा सेट अप करना
    अपने संगठन के खोज के दायरे को बढ़ाएं. इसके लिए, Google Workspace के अलावा अन्य सोर्स जोड़ें. जैसे, Microsoft SharePoint. किसी डेवलपर की मदद से, Google API का इस्तेमाल करके तीसरे पक्ष की रिपॉज़िटरी को Cloud Search के साथ इंटिग्रेट करें.
  5. अपनी उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइलें अपडेट करें
    इससे लोगों को Cloud Search और Contacts में अन्य लोगों को ढूंढने में आसानी होगी. प्रोफ़ाइल में ज़्यादा जानकारी जोड़ने पर, लोग पद के नाम, मैनेजर, जगह वगैरह के हिसाब से खोज सकते हैं. वे रिपोर्टिंग चेन को भी ऐक्सेस कर सकते हैं. Cloud Search में प्रोफ़ाइल के नतीजे दिखाने की सुविधा चालू करने के लिए, यहां साइन अप करें. प्रोफ़ाइल की ज़्यादा जानकारी के बारे में ज़्यादा जानें.
  6. इस्तेमाल की रिपोर्ट देखना
    देखें कि आपका संगठन Cloud Search का इस्तेमाल कैसे कर रहा है. इसमें अलग-अलग तरह के डिवाइसों से की गई खोज क्वेरी की संख्या और किसी खास अवधि के लिए सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या शामिल है.
  7. अपने उपयोगकर्ताओं की मदद करें
    अपनी टीम को Cloud Search का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग देने के लिए संसाधन पाएं.