Voice पर नंबर पोर्ट करने से जुड़ी गड़बड़ियां ठीक करना

अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, Google Voice पर कोई नंबर पोर्ट करते समय आपको गड़बड़ी का मैसेज दिख सकता है. समस्या ठीक करने के लिए, इस जानकारी का इस्तेमाल करें.

आम तौर पर दिखने वाली गड़बड़ी के मैसेज

ये गड़बड़ियां, Voice के एडमिन कंसोल पर तब होती हैं, जब पोर्ट करने के अनुरोध की जानकारी की पुष्टि नहीं हो पाती. इसकी वजह से, पोर्ट करने के अनुरोध को सबमिट नहीं किया जा सकता.

गड़बड़ी ब्यौरा
9

नंबर पोर्ट करने का अनुरोध पूरा नहीं किया जा सका
आम तौर पर, गड़बड़ी का यह मैसेज तब दिखता है, जब सही पता न दिया गया हो. आपको जिस कंपनी से नंबर पोर्ट करना है उसका पता दोबारा जांचें. इसके लिए, डाक सेवा का पोर्टल या अन्य आधिकारिक रिकॉर्ड देखें. इसके बाद, नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करें और फिर से अनुरोध करें.

गड़बड़ी का यह मैसेज, यहां दी गई समस्याओं की वजह से भी दिख सकता है. हालांकि, ऐसी समस्याएं कम ही होती हैं:

  • इंटरनेट कनेक्शन का ठीक से काम न करना
  • डुप्लीकेट अनुरोध भेजे गए
  • आपका डोमेन निलंबित कर दिया गया है
  • सिस्टम में कोई गड़बड़ी होना
10

अमान्य नाम
आपने जिस प्राइमरी कॉन्टैक्ट नाम से नंबर पोर्ट करने का अनुरोध किया है उसमें अमान्य वर्ण शामिल हैं, जैसे कि +, ! या %.
पक्का करें कि प्राइमरी कॉन्टैक्ट नाम में अमान्य वर्ण शामिल न हों. इसके बाद, नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करें और फिर से अनुरोध करें.

11 इमारत का नंबर या नाम गलत है
नंबर पोर्ट करने के अनुरोध के साथ दिया गया पता, जिस कंपनी से नंबर पोर्ट करना है उसके रिकॉर्ड में मौजूद पते से मेल नहीं खाता.
आम तौर पर, यह गड़बड़ी पते में इमारत का नाम शामिल करने की वजह से होती है. पते में सिर्फ़ सड़क का नंबर और नाम डालें, इमारत का नाम नहीं.
दोबारा जांच लें कि आपने जो पता डाला है वह उस कंपनी के नाम और पते से मेल खाता हो जिसके साथ आपने मौजूदा फ़ोन नंबर रजिस्टर किया है. इसके बाद, नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करें और फिर से अनुरोध करें.
12

पोर्ट करने के लिए पहले ही अनुरोध किया जा चुका है
इस नंबर से पहले ही अनुरोध किया जा चुका है. इसके अलावा, हो सकता है कि जिस बिलिंग टेलिफ़ोन नंबर को पोर्ट किया जा रहा है वह पोर्ट करने से जुड़े किसी दूसरे अनुरोध में शामिल हो.
उस दूसरे अनुरोध को स्वीकार या अस्वीकार किए जाने तक इंतज़ार करें. अगर ज़रूरी लगे, तो नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए मौजूदा अनुरोध को रद्द करें और फिर से अनुरोध करें.

13

इस पते में सड़क का नाम और नंबर होना ज़रूरी है

पोर्ट करने के अनुरोध में दिए गए पते में, सड़क का नाम और/या सड़क का नंबर मौजूद नहीं है. पक्का करें कि आपके पास सही पता हो, जो आपको फ़ोन की सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के रिकॉर्ड से मेल खाता हो. सड़क का सही नाम और नंबर जोड़ें. इसके बाद, पोर्ट करने का अनुरोध फिर से सबमिट करें.

14

फ़िलहाल, आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी का खाता नंबर मौजूद नहीं है या गलत है.

आपके पास मौजूदा कंपनी का खाता नंबर मौजूद होना चाहिए और यह नए रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए. इस समस्या को हल करने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली स्थानीय कंपनी से संपर्क करें. साथ ही, पोर्ट किए जा रहे फ़ोन नंबरों के लिए सही खाता नंबर पाएं. इसके बाद, पोर्ट करने का अनुरोध फिर से सबमिट करें.

15

फ़िलहाल, आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी का पोर्ट करने का पिन मौजूद नहीं है या गलत है.

आपको मौजूदा कैरियर का पिन डालना होगा. यह पिन, आपके खाते के मौजूदा रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए. पक्का करें कि आपने अपने खाते के लिए, पोर्ट करने का सही पिन डाला हो. इसके बाद, पोर्ट करने का अनुरोध फिर से सबमिट करें.

Google को आपकी सेवा पोर्ट करने के लिए पिन की ज़रूरत नहीं होती. मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी ने पिन का अनुरोध किया है. इससे यह पुष्टि की जा सकेगी कि नंबर पोर्ट करने का अनुरोध, किसी ऐसे व्यक्ति ने नहीं किया है जो गलत इरादे से काम कर रहा है.

इस समस्या को हल करने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें. उन्हें बताएं कि आपने अपनी सेवाओं को Google पर ट्रांसफ़र करने की कोशिश की है, लेकिन आपको 'पिन ज़रूरी है' मैसेज मिल रहा है. वे आपको पोर्ट करने का सही पिन दे सकते हैं.

पोर्ट करने के अनुरोध में पिन में बदलाव करें और फिर से सबमिट करने की कोशिश करें.

16

पोर्ट किए जाने वाले फ़ोन नंबर, एक ही रेट सेंटर के होने चाहिए.

पोर्ट करने के अनुरोध में दिए गए नंबर, अलग-अलग रेट सेंटर के हैं. पोर्ट करने के हर अनुरोध में, सिर्फ़ एक ही रेट सेंटर के नंबर शामिल किए जा सकते हैं. रेट सेंटर के हिसाब से, नंबरों को पोर्ट करने के अलग-अलग ऑर्डर में बांटें और फिर से सबमिट करें.

17

आपने जो एलओए (LOA) सबमिट किया है उसमें कोई गड़बड़ी है.

आपने जो एलओए (LOA) दस्तावेज़ सबमिट किया है उसमें एक या ज़्यादा गड़बड़ियां हैं. एलओए से जुड़े निर्देशों का पालन करें. साथ ही, पक्का करें कि एलओए में तारीख का फ़ॉर्मैट सही हो और हस्ताक्षर मौजूद हो.

18

फ़ोन नंबरों की संख्या इस देश में तय की गई सीमा से ज़्यादा है.

पोर्ट करने के हर अनुरोध के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा नंबर या रेंज की सीमा तय की गई है. अपने देश के लिए बने नियम के बारे में जानें:

फ़्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, और यूनाइटेड किंगडम: पोर्ट करने के हर अनुरोध में, ज़्यादा से ज़्यादा 20 सिंगल नंबर, ज़्यादा से ज़्यादा 20 रेंज या सिंगल नंबर और रेंज के कॉम्बिनेशन के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 20 नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

बेल्जियम: पोर्ट करने के हर अनुरोध में, ज़्यादा से ज़्यादा 25 सिंगल नंबर, ज़्यादा से ज़्यादा 25 रेंज या सिंगल नंबर और रेंज के कॉम्बिनेशन के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 25 नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

डेनमार्क: पोर्ट करने के हर अनुरोध के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 20 रेंज, 20 सिंगल नंबर या 20 सिंगल नंबर और रेंज का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया जा सकता है. सभी नंबरों के लिए लोकल एरिया कोड (एलएसी) एक जैसा होना चाहिए.

जर्मनी: पोर्ट करने के हर अनुरोध में, ज़्यादा से ज़्यादा एक रेंज या ज़्यादा से ज़्यादा 10 नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

आयरलैंड: पोर्ट करने के हर अनुरोध में, ज़्यादा से ज़्यादा 50 नंबर, ज़्यादा से ज़्यादा 20 रेंज या नंबर और रेंज के कॉम्बिनेशन के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 20 नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इटली: पोर्ट करने के हर अनुरोध में, ज़्यादा से ज़्यादा एक नंबर या ज़्यादा से ज़्यादा एक रेंज का इस्तेमाल किया जा सकता है.

नीदरलैंड्स: पोर्ट करने के हर अनुरोध के लिए, ज़्यादा से ज़्यादा 250 सिंगल नंबर, ज़्यादा से ज़्यादा 250 रेंज या सिंगल नंबर और रेंज के कॉम्बिनेशन के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 250 नंबरों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

स्विट्ज़रलैंड: एक ही एलएसी वाले ज़्यादा से ज़्यादा 20 नंबर या नंबर की रेंज या अलग-अलग एलएसी वाले ज़्यादा से ज़्यादा 10 नंबर पोर्ट किए जा सकते हैं.

पक्का करें कि पोर्ट किए जा रहे नंबर, देश के हिसाब से बने नियमों का पालन करते हों. इसके बाद, फिर से सबमिट करने की कोशिश करें.

19

सड़क के नाम में खास वर्ण इस्तेमाल नहीं किए जा सकते.

पक्का करें कि आपने सड़क के नाम में सिर्फ़ अक्षर और अंक डाले हों.

20

एलओए (LOA) फ़ाइल का साइज़, तय सीमा से ज़्यादा है.

आपने जो अनुमति पत्र (एलओए) अपलोड किया है उसका साइज़, 3 एमबी की तय सीमा से ज़्यादा है. छोटी फ़ाइल अपलोड करें और फिर से सबमिट करने की कोशिश करें.

21

सीआईएफ़/एनआईएफ़/वैट अमान्य है.

सीआईएफ़/एनआईएफ़/वैट फ़ील्ड में डाली गई वैल्यू अमान्य है. इसमें सिर्फ़ अक्षर, अंक, और हाइफ़न ("-") होने चाहिए. सही सीआईएफ़/एनआईएफ़/वैट नंबर पाने के लिए, अपने देश के आधिकारिक कारोबारी रिकॉर्ड देखें. इसके बाद, पोर्ट करने का अनुरोध फिर से सबमिट करें.

22

डाला गया खाता नंबर अमान्य है.

इसमें सिर्फ़ अक्षर और अंक होने चाहिए. साथ ही, इसमें कोई खास वर्ण (जैसे, "#" और "-") नहीं होने चाहिए. साथ ही, 20 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए. पुष्टि करें कि खाता नंबर सही है. इसके बाद, पोर्ट करने का अनुरोध फिर से सबमिट करें.

23

फ़ोन नंबर को पोर्ट करने की प्रोसेस जारी है.

जिन नंबरों को पोर्ट करने की कोशिश की जा रही है उनके लिए, पोर्ट करने का ऑर्डर पहले ही प्रोसेस किया जा रहा है. नया अनुरोध सबमिट करने से पहले, मौजूदा ऑर्डर के पूरा होने का इंतज़ार करें.

24

यह एरिया कोड मौजूद नहीं है.

Google Voice, आपके नंबर से जुड़े इलाके (या एरिया कोड) के लिए, पोर्ट करने के अनुरोधों को स्वीकार नहीं करता. कोई दूसरा नंबर इस्तेमाल करके देखें.

25

कनेक्शन से जुड़ी समस्या.

हम बाहरी सेवा पार्टनर से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं. नंबर पोर्ट करने का अनुरोध कुछ समय बाद फिर से सबमिट करें.

26

बिलिंग फ़ोन नंबर को पोर्ट करने की प्रोसेस जारी है.

इसी बिलिंग फ़ोन नंबर के लिए, पोर्ट करने का अनुरोध पहले से ही किया जा चुका है. पोर्ट करने के नए अनुरोध के लिए, दूसरा बिलिंग फ़ोन नंबर डालें. इसके बाद, अनुरोध को फिर से सबमिट करें.

27

पोर्ट किए जाने वाले नंबर गलत हैं.

पोर्ट किए जाने वाले नंबर में, देश का कोड सबसे पहले होना चाहिए. पक्का करें कि फ़ोन नंबर के अंक और अंकों की संख्या सही हो.

28

इटली में पते के लिए, बिल्डिंग का नाम इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

बिल्डिंग के नाम वाले फ़ील्ड को खाली छोड़ें और फिर से सबमिट करें.

29

पोर्ट करने की तारीख, कामकाजी दिन की होनी चाहिए.

शनिवार, रविवार, और छुट्टियों को पोर्ट करने की तारीख के तौर पर नहीं चुना जा सकता. कोई दूसरी तारीख चुनें और फिर से सबमिट करें.

30

संपर्क के नाम में सिर्फ़ अक्षर और स्पेस हो सकते हैं.

नाम और उपनाम वाले फ़ील्ड में सिर्फ़ अक्षर इस्तेमाल किए जा सकते हैं. साथ ही, अक्षरों की संख्या 50 से कम होनी चाहिए. पक्का करें कि संपर्क का नाम, इस्तेमाल किए जा सकने वाले फ़ॉर्मैट में हो. इसके बाद, इसे फिर से सबमिट करें.

31

पिन मौजूद नहीं है या अमान्य है.

पोर्ट के समय इस्तेमाल होने वाले पिन के फ़ील्ड के लिए, सिर्फ़ अक्षर और अंकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 15 वर्ण हो सकते हैं. पक्का करें कि आपने मान्य पिन डाला हो. इसके बाद, फिर से सबमिट करें.

32

पोर्ट किए जाने वाले सभी नंबर, एक ही ऑपरेटर के होने चाहिए.

अलग-अलग कैरियर के नंबरों को पोर्ट करने के लिए, अलग-अलग अनुरोध करने होंगे. पोर्ट किए जाने वाले सभी नंबरों की दोबारा जांच करें. इसके बाद, पोर्ट करने का अनुरोध फिर से सबमिट करें.

33

पोर्ट करने के लिए चुनी गई तारीख बहुत पहले की है.

पोर्ट करने की तारीख, आज से कम से कम 14 कामकाजी दिन बाद की होनी चाहिए. पोर्ट करने की तारीख आज से 14 कामकाजी दिनों के बाद की चुनें. इसके बाद, पोर्ट करने का अनुरोध फिर से सबमिट करें.


पोर्टिंग की स्थिति के बारे में जानकारी

स्थिति ब्यौरा
अनुरोध किया गया

नंबर पोर्ट करने से पहले, पोर्ट से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी दी गई है. पोर्ट करने के अनुरोध को 72 घंटे तक इस स्टेटस में रखा जा सकता है, ताकि इनसे जुड़े डेटा की पुष्टि हो सके.

शेड्यूल किया गया जिस कंपनी से नंबर को पोर्ट करना है उसने पुष्टि कर दी है और पोर्ट के अनुरोध की मंज़ूरी दे दी है. साथ ही, उस कंपनी ने पोर्ट की तारीख, शेड्यूल कर दी है. इस समय, ऐसे नंबर पहले से असाइन करने (प्री-असाइनमेंट) के लिए उपलब्ध होते हैं.
मंज़ूरी बाकी है जिस कंपनी से नंबर को पोर्ट करना है उससे पोर्ट के अनुरोध के साथ दी गई जानकारी शेयर की गई है. अगर दी गई समयसीमा पूरी होने के बाद भी पोर्ट की यह स्थिति नहीं बदलती है, तो इसका मतलब है कि दी गई जानकारी, जिस कंपनी से नंबर को पोर्ट करना है उसके रिकॉर्ड में मौजूद जानकारी से मेल नहीं खाती है. Google की सहायता टीम, नंबर पोर्ट करने का अनुरोध करने वाले से संपर्क करके, इसकी ज़्यादा जानकारी देगी और इस समस्या को दूर करने का तरीका बताएगी.
दस्तावेज़ सबमिट करना यूरोपीय देशों में, जहां पर एलओए (LOA) ज़रूरी है: नंबर पोर्ट के अनुरोध को पूरा करने के लिए, एलओए (LOA) सबमिट करें, ताकि यह पक्का किया जा सके कि उपयोगकर्ता ने इस पोर्ट का अनुरोध किया है. पोर्ट के अनुरोध को पूरा करने के लिए, असली उपयोगकर्ता को हस्ताक्षर किया हुआ एलओए (LOA) अपलोड करना होगा. ज़्यादा जानकारी के लिए, अनुमति पत्र (एलओए) सबमिट करना लेख पढ़ें.
गड़बड़ी नंबर पोर्ट करने की प्रोसेस में आम तौर पर होने वाली गड़बड़ियों के बारे में ऊपर जानकारी दी गई है. पोर्ट करने के लिए किए गए मौजूदा अनुरोध को रद्द करें और सही जानकारी के साथ फिर से अनुरोध करें. पोर्ट करने के मौजूदा ऑर्डर को रद्द करने के बारे में जानने के लिए, नीचे दिए गए सेक्शन पर जाएं.
पूरा नहीं हो सका पोर्ट की प्रोसेस पूरी होने के बावजूद, पोर्ट नहीं हो सका.
रद्द करना बाकी है नंबर पोर्ट करने के अनुरोध को रद्द किया जाना बाकी है. उपयोगकर्ता को कुछ करने की ज़रूरत नहीं है.
रद्द किया गया नंबर पोर्ट करने के अनुरोध को रद्द कर दिया गया है. फ़ोन नंबर पोर्ट नहीं किए गए हैं. इस अनुरोध पर अब कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.
पूरा हुआ फ़ोन नंबर पोर्ट हो गया है. अब इसका इस्तेमाल Google Voice के साथ रूटिंग के लिए किया जा सकता है.

नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करना और फिर से अनुरोध करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद  ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Google Voice पर जाएं.

    इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.

  2. नंबर पोर्ट करना इसके बाद पोर्ट करने के अनुरोध पर क्लिक करें.
  3. सबसे नीचे, पोर्ट करने के अनुरोध को रद्द करें पर क्लिक करें.
  4. नंबर पोर्ट करना पेज पर वापस जाएं. इसके बाद, फिर से अनुरोध करें.
    ईयू (यूरोपीय संघ) में, नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करने के 15 से 30 मिनट के बाद फिर से अनुरोध करें. अमेरिका में, नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करने के तुरंत बाद फिर से अनुरोध किया जा सकता है.

पोर्ट करने के अनुरोध से जुड़ी गड़बड़ियां

इस सेक्शन में बताया गया है कि किसी गड़बड़ी की वजह से पोर्ट करने का अनुरोध अस्वीकार होने पर क्या होता है.

गड़बड़ी ब्यौरा
नंबर पोर्ट नहीं किया जा सका. Google का कोई प्रतिनिधि, दो कामकाजी दिनों के अंदर आपके Google Voice एडमिन से ईमेल के ज़रिए संपर्क करेगा. इसमें आपको ज़्यादा जानकारी मिलेगी. साथ ही, आगे की प्रोसेस के बारे में निर्देश दिए जाएंगे.
पोर्ट करने के इस अनुरोध में गलत पते का इस्तेमाल किया गया है. सेवा के पते की पुष्टि करने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें. इसके बाद, इस अनुरोध को रद्द करें और सही पते के साथ पोर्ट करने का नया अनुरोध करें.

आपके मौजूदा कैरियर के पास आपके खाते में मौजूद पता, ट्रांसफ़र के अनुरोध में दिए गए पते से अलग है. आपके नंबर को ट्रांसफ़र करने के लिए, हमें आपके खाते की जानकारी से पुष्टि करनी होगी.

मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें और फ़ाइल में मौजूद सेवा का मौजूदा पता (बिलिंग पता नहीं) पाएं.

पोर्ट करने का यह अनुरोध रद्द करें और अपडेट किए गए पते के साथ पोर्ट करने के लिए नया अनुरोध करें. जब हम फ़ाइल में मौजूद जानकारी का मिलान आपकी मौजूदा मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी से कर लेते हैं, तब हम आपके नंबर को ट्रांसफ़र करने की प्रोसेस जारी रख सकते हैं.

अगर आपको पोर्ट करने का सही अनुरोध सबमिट करने में समस्या आ रही है, तो सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि दो कामकाजी दिनों में आपसे संपर्क करेगा.

पोर्ट करने के अनुरोध में दिया गया पता गलत है. सही पता जानने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें. सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि जल्द ही आपसे संपर्क करेगा.

पोर्ट करने के अनुरोध में डाला गया सेवा का पता गलत है. ध्यान दें, हो सकता है कि यह आपके बिलिंग पते से मेल न खाए. सेवा के सही पते के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें.

सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि, दो दिनों के अंदर आपसे संपर्क करेगा. वे पोर्ट करने के आपके मौजूदा अनुरोध को अपडेट कर सकते हैं.

आपके पास नंबर पोर्ट करने का अनुरोध रद्द करने और सही पते के साथ नया अनुरोध सबमिट करने का विकल्प भी है. हालांकि, इसमें ज़्यादा समय लग सकता है. हमारा सुझाव है कि आप सहायता टीम से संपर्क करें.

पोर्ट करने के इस अनुरोध में, एरिया कोड और पते का कॉम्बिनेशन गलत है.

इस्तेमाल किया गया पता, ट्रांसफ़र किए जा रहे नंबर के एरिया कोड से मेल नहीं खाता. जिस नंबर को ट्रांसफ़र किया जा रहा है उसके एरिया कोड के लिए सही पता और पिन कोड पाने के लिए, अपनी मौजूदा फ़ोन कंपनी से संपर्क करें.

फ़ोन सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें. साथ ही, फ़ाइल में मौजूद सेवा का मौजूदा पता और पिन कोड (बिलिंग पता नहीं) पाएं.

पोर्ट करने का यह अनुरोध रद्द करें और अपडेट किए गए पते के साथ पोर्ट करने के लिए नया अनुरोध करें. जब हम फ़ाइल में मौजूद जानकारी का मिलान आपकी फ़ोन की सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से कर लेते हैं, तब हम आपके नंबर को ट्रांसफ़र करने की प्रोसेस जारी रख सकते हैं.

अगर आपको पोर्ट करने का सही अनुरोध सबमिट करने में समस्या आ रही है, तो सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि दो कामकाजी दिनों में आपसे संपर्क करेगा.

पोर्ट करने के अनुरोध में डाला गया, फ़ोन नंबर ट्रांसफ़र करने का पिन गलत है या मौजूद नहीं है. इस अनुरोध को रद्द करें. इसके बाद, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली अपनी मौजूदा कंपनी के लिए, पोर्ट करने का सही पिन इस्तेमाल करके नया अनुरोध करें.

आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी का कहना है कि आपने जो पासकोड या पोर्ट करने का पिन दिया है वह उसके रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता. पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करें. इसके बाद, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली अपनी मौजूदा कंपनी के लिए, पोर्ट करने का सही पिन इस्तेमाल करके फिर से अनुरोध करें.

अगर आपको पोर्ट करने का सही अनुरोध सबमिट करने में समस्या आ रही है, तो सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि दो कामकाजी दिनों में आपसे संपर्क करेगा.

पोर्ट करने के अनुरोध में डाला गया, फ़ोन नंबर ट्रांसफ़र करने का पिन गलत है या मौजूद नहीं है. सही पिन जानने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें. सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि जल्द ही आपसे संपर्क करेगा.

पोर्ट करने के अनुरोध में डाला गया, फ़ोन नंबर ट्रांसफ़र करने का पिन गलत है या मौजूद नहीं है. सही पिन जानने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें.

सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि, दो दिनों के अंदर आपसे संपर्क करेगा. वे पोर्ट करने के आपके मौजूदा अनुरोध को अपडेट कर सकते हैं.

आपके पास पोर्ट करने के मौजूदा अनुरोध को रद्द करने और सही पिन के साथ नया अनुरोध सबमिट करने का विकल्प भी है. हालांकि, इसमें ज़्यादा समय लग सकता है. हमारा सुझाव है कि आप सहायता टीम से संपर्क करें.

पोर्ट करने के अनुरोध में डाला गया खाता नंबर गलत है या मौजूद नहीं है. सही खाता नंबर जानने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें. सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि जल्द ही आपसे संपर्क करेगा.

पोर्ट करने के अनुरोध में डाला गया खाता नंबर गलत है या मौजूद नहीं है. सही खाता नंबर जानने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें.

सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि, दो दिनों के अंदर आपसे संपर्क करेगा. वे पोर्ट करने के आपके मौजूदा अनुरोध को अपडेट कर सकते हैं.

आपके पास पोर्ट करने का अनुरोध रद्द करने और सही खाता नंबर के साथ नया अनुरोध सबमिट करने का विकल्प भी है. हालांकि, इसमें ज़्यादा समय लग सकता है. हमारा सुझाव है कि आप सहायता टीम से संपर्क करें.

पोर्ट करने के अनुरोध में डाला गया पिन कोड गलत है. सही पिन कोड जानने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें. सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि जल्द ही आपसे संपर्क करेगा.

पोर्ट करने के अनुरोध में डाला गया पिन कोड गलत है. सही पिन कोड जानने के लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें.

सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि, दो दिनों के अंदर आपसे संपर्क करेगा. वे पोर्ट करने के आपके मौजूदा अनुरोध को अपडेट कर सकते हैं.
पोर्ट करने के अनुरोध को रद्द करके, सही पिन कोड के साथ पोर्ट करने का नया अनुरोध भी सबमिट किया जा सकता है. हालांकि, इसमें ज़्यादा समय लग सकता है. हमारा सुझाव है कि आप सहायता टीम से संपर्क करें.

पोर्ट करने के इस अनुरोध में आधिकारिक नाम गलत है.

आपके मौजूदा कैरियर के पास आपके खाते में मौजूद नाम, ट्रांसफ़र के अनुरोध में दिए गए नाम से अलग है. आपके नंबर को ट्रांसफ़र करने के लिए, हमें आपके खाते की जानकारी से पुष्टि करनी होगी.

मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से संपर्क करें और पुष्टि करें कि उन्होंने आपके खाते में कौनसा नाम डाला है. इसके बाद, दो दिनों तक इंतज़ार करें. सहायता प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा और आगे की प्रक्रिया की जानकारी देगा.

ट्रांसफ़र किए जा रहे फ़ोन नंबर को डिसकनेक्ट कर दिया गया है.

आपने जिस फ़ोन नंबर को ट्रांसफ़र करने का अनुरोध किया था उसे बंद कर दिया गया है. किसी नंबर को हमारी सेवा में ट्रांसफ़र करने के लिए, यह ज़रूरी है कि वह नंबर, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली उस कंपनी के साथ चालू हो जिससे आपको नंबर ट्रांसफ़र करना है. फ़ोन नंबर ट्रांसफ़र करने की प्रोसेस जारी रखने के लिए, आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के साथ अपना फ़ोन नंबर फिर से चालू करना होगा.

इस समस्या को ठीक करने के लिए, यहां दिया गया तरीका अपनाएं:

  1. मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी को कॉल करें और अपने खाते पर फ़ोन नंबर को फिर से चालू करने का अनुरोध करें.
  2. मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी से पुष्टि करें कि आपके खाते में बदलाव कर दिया गया है. इसके लिए, पुष्टि करने वाला नंबर और बदलाव लागू होने की तारीख पाएं.

सहायता टीम का कोई सदस्य, अगले दो दिनों में आपसे संपर्क करेगा और आगे की प्रक्रिया की जानकारी देगा.

पोर्ट करने के आपके अनुरोध में डाला गया पोर्ट करने का सही पिन या खाता नंबर गलत है

मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली आपकी मौजूदा कंपनी का कहना है कि आपने जो खाता नंबर या पोर्ट करने का पिन दिया है वह उनकी फ़ाइल में मौजूद जानकारी से मेल नहीं खाता. पोर्ट करने के अनुरोध को रद्द करें. इसके बाद, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली अपनी मौजूदा कंपनी के लिए, सही खाता नंबर और पोर्ट करने का सही पिन इस्तेमाल करके फिर से अनुरोध करें.

अगर आपको पोर्ट करने का सही अनुरोध सबमिट करने में समस्या आ रही है, तो सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि दो कामकाजी दिनों में आपसे संपर्क करेगा.

यह नंबर पोर्ट नहीं किया जा सकता, क्योंकि इस नंबर को पोर्ट करने के लिए पहले से ही एक ऑर्डर को मंज़ूरी मिलनी बाकी है. मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली आपकी मौजूदा कंपनी का कहना है कि पोर्ट करने का कोई दूसरा अनुरोध पहले से ही प्रोसेस किया जा रहा है. इसमें यह नंबर या इस खाते से जुड़े अन्य नंबर शामिल हैं. इस वजह से, पोर्ट करने के नए अनुरोध को प्रोसेस नहीं किया जा सकता. नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करें या इसके पूरा होने का इंतज़ार करें. इसके बाद, नंबर पोर्ट करने के लिए फिर से अनुरोध करें.
अगर आपको पोर्ट करने का सही अनुरोध सबमिट करने में समस्या आ रही है, तो सहायता टीम का कोई प्रतिनिधि दो कामकाजी दिनों में आपसे संपर्क करेगा.
पोर्ट किए जा रहे फ़ोन नंबर को फ़्रीज़ कर दिया गया है. इस वजह से, आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, इस नंबर को ट्रांसफ़र नहीं कर पा रही है.

आपके फ़ोन नंबर को लोकल फ़्रीज़ कर दिया गया है. इस वजह से, आपकी सहमति के बिना इस नंबर को मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली किसी दूसरी कंपनी पर ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता. अपना फ़ोन नंबर ट्रांसफ़र करने के लिए, आपको यह सुविधा हटानी होगी.
इस समस्या को हल करने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

  1. मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी को कॉल करें और अपनी लाइन से लोकल फ़्रीज़ हटाने का अनुरोध करें.
  2. मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से पुष्टि करें कि आपके खाते में बदलाव कर दिया गया है. इसके लिए, पुष्टि करने वाला नंबर और बदलाव लागू होने की तारीख पाएं.

सहायता टीम का कोई सदस्य, अगले दो दिनों में आपसे संपर्क करेगा और आगे की प्रक्रिया की जानकारी देगा.

पोर्ट करने के अनुरोध में, नंबर चालू किए जाने के लिए जो तारीख चुनी गई है उस दिन छुट्टी है. हम वीकेंड या छुट्टियों के दौरान, पोर्ट करने का अनुरोध पूरा नहीं कर सकते. हालांकि, पोर्ट करने के अनुरोध में नंबर चालू किए जाने के लिए जो तारीख दी गई है वह वीकेंड या छुट्टी वाले दिन की है. फ़िलहाल, सहायता टीम इस मामले की जांच कर रही है. पोर्ट करने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, नंबर चालू किए जाने की तारीख में बदलाव किया जा सकता है. थोड़ा इंतज़ार करें. अगर पोर्ट करने की प्रोसेस आगे नहीं बढ़ पाती है, तो सहायता प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा.