कारोबार से जुड़े फ़ोन नंबरों को Google Voice पर पोर्ट करना

अगर आपके संगठन ने मौजूदा फ़ोन नंबर, मोबाइल या इंटरनेट सेवा देने वाली किसी दूसरी कंपनी से लिए हैं, तो उन नंबरों को Google Voice पर पोर्ट किया जा सकता है.

शुरू करने से पहले

  • पक्का कर लें कि आपने Google Voice पर नंबर पोर्ट करने से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पढ़ ली हों.
  • अगर किसी फ़ोन नंबर के लिए Google Voice Premier का शुल्क उस तरीके से चुकाया जाता है जिसका इस्तेमाल अमेरिका में होता है, तो कनाडा में उस नंबर का इस्तेमाल करने पर कुछ पाबंदियां लगा दी जाती हैं. ये पाबंदियां इस बात पर निर्भर करती है कि ग्राहक के पास कनाडा वाली सदस्यता है या किसी दूसरे देश वाली. ज़्यादा जानकारी के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के फ़ील्ड में जाकर, कनाडा के बारे में पढ़ें.
  • अगर आपको यूरोपीय संघ (ईयू) का ऐसा नंबर पोर्ट करना है जिसकी सेवा किसी रीसेलर की मदद से दी जा रही है और फ़ील्ड में उस रीसेलर का नाम नहीं दिख रहा, तो उसमें सेवा देने वाली मूल कंपनी की जानकारी डालें. अगर आपको यह नहीं पता कि रीसेलर को सेवा देने वाली मूल कंपनी कौनसी है, तो अपने रीसेलर से संपर्क करें.
  • अगर आपको सेवा देने वाली कंपनी या रीसेलर को सेवा देने वाली मूल कंपनी की जानकारी उस फ़ील्ड में नहीं दिख रही है, तो आपके नंबर को Voice पर पोर्ट नहीं किया जा सकता.
  • ऐसे Voice खाते में ही नंबर पोर्ट किए जा सकते हैं जो चालू हो.
  • ऐसा हो सकता है कि इनबाउंड कॉल के लिए इस्तेमाल होने वाले नंबर, उन सभी जगहों पर पोर्ट न किए जा सकें जहां Voice की सुविधा दी जा रही है.

Voice पर नंबर पोर्ट करना

पहला चरण: पोर्ट करने का अनुरोध करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद  ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Google Voice पर जाएं.

    इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.

  2. नंबर पोर्ट करने की सुविधा पर क्लिक करें.
  3. नंबर पोर्ट करने की सुविधा पेज पर सबसे ऊपर, पोर्ट करने का अनुरोध करें पर क्लिक करें.
  4. पोर्ट का नाम के तौर पर, ऐसा कोई नाम डालें जिससे आप पोर्ट करने के अपने अनुरोध की पहचान कर सकें.
  5. इन देशों में सेवा उपलब्ध है सेक्शन के बगल में, डाउन ऐरो पर क्लिक करें और अपना देश या क्षेत्र चुनें.
  6. जारी रखें पर क्लिक करें.
  7. अपने प्राइमरी कॉन्टैक्ट की जानकारी डालें में जाकर, उस व्यक्ति का नाम और फ़ोन नंबर डालें जिससे पोर्ट करने के अनुरोध के बारे में संपर्क किया जा सके.
  8. मौजूदा सेवा देने वाली कंपनी की जानकारी डालें में जाकर, पोर्ट करने के अनुरोध वाला फ़ॉर्म भरें. इसके लिए, मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली अपनी मौजूदा कंपनी से हाल ही में मिले बिलिंग स्टेटमेंट में दी गई जानकारी की मदद लें. ये फ़ील्ड, देश और इलाके के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के फ़ील्ड पर जाएं.
    ध्यान दें: वैट फ़ील्ड में कोई भी अंक डाला जा सकता है, लेकिन सभी अक्षर नहीं डाले जा सकते. उसमें कुछ चुनिंदा अक्षर ही डालने की अनुमति होती है. यह फ़ील्ड, कुछ यूरोपीय देशों में नंबर पोर्ट करने पर दिखता है. अगर पोर्ट करने वाले यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) पर कोई ऐसी गड़बड़ी दिखती है जो वैट फ़ील्ड में डाले गए अक्षरों और अंकों से जुड़ी हो, तो किसी अक्षर या अंक को हटाकर देखें.
  9. मैंने Google Voice को अनुमति दी है बॉक्स पर सही का निशान लगाएं और जारी रखें पर क्लिक करें.

दूसरा चरण: वे नंबर डालना जिन्हें पोर्ट करना है

  1. नंबरों की सूची बनाएं सेक्शन में जाकर, वे नंबर डालें जिन्हें आपको पोर्ट करना है.
    • लैंडलाइन या VoIP— 1,000 फ़ोन नंबर (कनाडा में 50) डाले जा सकते हैं. इन्हें कॉमा लगाकर अलग किया जाना चाहिए. किसी नंबर रेंज के लिए, शुरू और आखिर का नंबर डालें. इन नंबरों को हाइफ़न लगाकर अलग करें. हर नंबर के साथ उसका देश कोड डालें. उदाहरण के लिएः अमेरिका का देश कोड 1 है.
    • वायरलेस—पोर्ट किए जा रहे नंबर की पुष्टि करें. हर वायरलेस नंबर को पोर्ट करने के लिए, अलग-अलग अनुरोध करना होगा. वायरलेस नंबर पोर्ट करने की सुविधा, सिर्फ़ अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध है.
  2. कैलेंडर खोलने के लिए, चालू करने की तारीख पर क्लिक करें और नंबर चालू करने के लिए कोई तारीख चुनें.
    ध्यान दें: ऐसा हो सकता है कि कुछ देशों या इलाकों में, नंबर चालू करने की तारीख चुनने की सुविधा उपलब्ध न हो.
    नंबर को चालू करने की तारीख चुनने पर:
    • पोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के लिए उपलब्ध सबसे हाल की तारीख, डिफ़ॉल्ट तारीख के तौर पर सेट हो जाती है. यह तारीख, देश और इलाके के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, सेवा देने वाली कंपनी के फ़ील्ड पर जाएं.
    • नंबर चालू होने की तारीख, पोर्ट करने के अनुरोध की तारीख के 60 दिनों बाद की नहीं हो सकती. इसके अलावा, वीकेंड पर या स्थानीय छुट्टी के दिन भी नंबर चालू करने की कार्रवाई नहीं की जाती.
    • नंबर पोर्ट करने के अनुरोध, शेड्यूल की गई तारीख तक या उस तारीख को छुट्टी होने पर, अगले कामकाजी दिन तक पूरे हो जाने चाहिए.
  3. जारी रखें पर क्लिक करें.
  4. फ़ोन नंबरों की समीक्षा करने के लिए, बड़ा करें पर क्लिक करें.
    • अगर आपको बदलाव करने हैं, तो बदलाव करें पर क्लिक करें.
    • अगर आपके देश या इलाके में अनुमति वाला पत्र देना ज़रूरी होता है, तो ज़रूरी दस्तावेज़ सबमिट करने के लिए आपको सूचना मिलती है. अनुमति वाले पत्र के टेंप्लेट की कॉपी पाने के लिए, डाउनलोड करें पर क्लिक करें या पोर्ट करने का अनुरोध पूरा होने तक इंतज़ार करें. सेटअप के दौरान, आपको अनुमति वाला पत्र भरकर सबमिट करना होगा.
  5. जारी रखें पर क्लिक करें.
  6. पोर्ट करने का अनुरोध करें पर क्लिक करें.

पोर्ट करने के अनुरोध की स्थिति देखने के लिए, नंबर पोर्ट करने की सुविधा पेज पर जाएं. अगर अनुरोध से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो पोर्ट का अनुरोध करने वाले मुख्य संपर्क को ईमेल मिलेगा.

तीसरा चरण: पोर्ट करने के अनुरोधों की स्थिति देखना

पोर्ट करने के अपने अनुरोध की स्थिति देखने के लिए, Tasks इसके बाद जानकारी देखें पर क्लिक करें.

चौथा चरण: पोर्ट करने का अनुरोध रद्द करना

नंबर पोर्ट करने के लिए किए गए अनुरोध को रद्द करने के लिए:

  1. नंबर पोर्ट करने की सुविधा पेज पर जाकर, पोर्ट करने के अपने अनुरोध पर क्लिक करें.
  2. सबसे नीचे बाईं ओर, पोर्ट करने के अनुरोध को रद्द करें पर क्लिक करें.
    इसके बाद, पोर्ट करने का अनुरोध रद्द कर दिया जाएगा. दोबारा ऑर्डर करने के लिए, इस गाइड के पहले चरण पर जाएं. अगर नंबर कनाडा में पोर्ट किए जा रहे थे, तो पोर्ट करने की प्रोसेस रद्द हो जाने तक अनुरोध की स्थिति रद्द किया जाना बाकी है के तौर पर दिखेगी.

पांचवां चरण: अनुमति पत्र (एलओए) सबमिट करना

अनुमति पत्र (एलओए) सबमिट करने के लिए:

  1. नंबर पोर्ट करने की सुविधा पेज पर जाकर, पोर्ट करने के अपने अनुरोध पर क्लिक करें.
  2. ज़रूरी दस्तावेज़ के बगल में, बड़ा करें इसके बाद टेंप्लेट डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
  3. अनुमति वाले पत्र की एक कॉपी प्रिंट करें, उसे भरें, और उस पर हस्ताक्षर करें.
  4. हस्ताक्षर किया गया दस्तावेज़ अपलोड करें इसके बाद समीक्षा के लिए सबमिट करें पर क्लिक करें.

अहम जानकारी: अगर आपके देश या इलाके में अनुमति पत्र (एलओए) की ज़रूरत होती है, तो पोर्ट करने का अनुरोध करने के सात दिनों के अंदर उसे अपलोड ज़रूर कर दें. इस अवधि के बाद, अनुरोध की समयसीमा खत्म हो जाती है.

छठा चरण: पोर्ट करने से जुड़ी गड़बड़ी ठीक करना

नंबर पोर्ट करने की सुविधा के पेज पर पोर्ट करने का कोई अनुरोध चुनने के बाद, आपको उस अनुरोध की स्थिति दिखती है. किसी तरह की गड़बड़ी होने पर, आपको गड़बड़ी का मैसेज दिखता है. साथ ही, गड़बड़ी पता लगने के 24 से 48 कारोबारी घंटों के भीतर, आपको ईमेल से अपने-आप सूचना मिलती है. अगर आपको ईमेल नहीं मिलता है, तो Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें. पोर्टिंग से जुड़ी सामान्य गड़बड़ियों की सूची और उन्हें ठीक करने का तरीका जानने के लिए, Voice में नंबर पोर्ट करने से जुड़ी गड़बड़ियां ठीक करना लेख पढ़ें.

सातवां चरण: Voice नंबरों को असाइन करना

नंबर पोर्ट होने के बाद, आपको पिछली कंपनी की सेवा मिलनी बंद हो जाएगी. पोर्ट किए गए फ़ोन नंबरों को चालू करने के लिए, आपको अपने नंबरों को Voice में असाइन करना होगा, ताकि फिर से सेवा चालू हो सके. इसके लिए, कोई विकल्प चुनें:

पोर्ट करने की प्रोसेस जारी रहने के दौरान उपयोगकर्ताओं, ऑटो अटेंडेंट, और रिंग ग्रुप को Voice नंबर असाइन किए जा सकते हैं.

अगर जर्मन, इटैलियन या स्विस नंबरों वाला ब्लॉक असाइन किया जा रहा है, तो उन सभी के लिए सेवा का एक ही पता होना चाहिए.

मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी के बारे में जानकारी देने के लिए फ़ील्ड

आपको सेवा देने वाली अपनी मौजूदा कंपनी के बारे में कौनसी जानकारी डालनी होगी, यह आपके देश या क्षेत्र के हिसाब से तय होता है.

बेल्जियम

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 13 कामकाजी दिन लगते हैं.

ध्यान दें: एक बार में एक ही एरिया कोड के नंबरों को पोर्ट करने का अनुरोध किया जा सकता है.

फ़ील्ड ब्यौरा
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सड़क का नंबर
सेवा के पते का एक्सटेंशन सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पते का एक्सटेंशन.
पिन कोड, शहर का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड और शहर.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
वैल्यू ऐडेड टैक्स आईडी आपके संगठन का वैल्यू-ऐडेड टैक्स (वैट) आइडेंटिफ़िकेशन नंबर, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी आपको बिल भेजने के लिए करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.

कनाडा

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम चार कामकाजी दिन लगते हैं.

ध्यान दें: अगर आप उत्तरी अमेरिका में रहने वाले Voice Premier के उपयोगकर्ता हैं और आपको कनाडा के नंबर पोर्ट करने हैं, तो बिलिंग की जगह अमेरिका में होने पर, पोर्टिंग का पता उस नंबर के एरिया कोड से मेल खाना चाहिए जिसे पोर्ट किया जा रहा है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो पोर्ट किए गए नंबर को कनाडा के किसी उपयोगकर्ता को असाइन नहीं किया जा सकता.

कनाडा में सदस्यता लेने वाले ग्राहक, कनाडा में कहीं भी अपने कनाडाई नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कनाडा के बाहर के ग्राहकों के पास, कनाडा के नंबर इस्तेमाल करने का विकल्प सिर्फ़ अपनी-अपनी जगहों पर होता है.

फ़ील्ड ब्यौरा
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
पता पंक्ति 2 (वैकल्पिक) आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दिया गया सुइट, अपार्टमेंट या कोई दूसरा हिस्सा जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
शहर, प्रांत, और पिन कोड सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया शहर, प्रांत, और पिन कोड.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
खाता नंबर आपको सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से जुड़ा खाता नंबर.
रीसेलर का नाम (ज़रूरी नहीं) अगर आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा किसी रीसेलर की मदद से दी जा रही है, तो अपने बिलिंग इनवॉइस में देखकर उस कंपनी का नाम डालें.

डेनमार्क

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 13 कामकाजी दिन लगते हैं.

ध्यान दें: एक बार में एक ही एरिया कोड के नंबरों को पोर्ट करने का अनुरोध किया जा सकता है.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सड़क का नाम.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में दी गई इमारत का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई इमारत का नाम.
पिन कोड, शहर का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड और शहर.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
संस्था का नंबर आपके संगठन का वह नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

फ़्रांस

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 18 कामकाजी दिन लगते हैं.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में शामिल की गई सड़क का टाइप सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सड़क का टाइप.
सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
पिन कोड, शहर का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड और शहर.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
SIRET कोड आपके संगठन का SIRET कोड, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया जाता है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

जर्मनी

ध्यान दें:

  • एक बार में एक ही एरिया कोड के नंबरों को पोर्ट करने का अनुरोध किया जा सकता है.
  • जर्मनी में कारोबारी नंबरों को Voice में पोर्ट करने के लिए, अनुमति पत्र (एलओए) की खास तौर पर ज़रूरत होती है. समीक्षा के लिए एलओए (LOA) अपलोड करते समय, आपको एलओए पर कंपनी का आधिकारिक स्टैंप लगाना होगा. इसके अलावा, कंपनी का हस्ताक्षर किया हुआ आधिकारिक लेटरहेड अटैच करना होगा.
  • पोर्ट किए जाने वाले नंबरों की सूची बनाते समय, स्विचबोर्ड या एक्सटेंशन नंबर शामिल न करें. इन नंबरों को मुख्य नंबरों के साथ जोड़ा जाएगा. पोर्ट होने के बाद, सहायता टीम से संपर्क करके इन्हें नंबरों की इन्वेंट्री में जोड़ा जा सकता है.
  • किसी रेंज में मौजूद नंबरों को पोर्ट करते समय, उनका 10 के ब्लॉक में होना ज़रूरी है और उनके आखिर में 9 होना चाहिए. जैसे, 0–9, 10–49, 00–99 वगैरह.
फ़ील्ड ब्यौरा
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में दी गई इमारत का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई इमारत का नाम.
पिन कोड, नगरपालिका, शहर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड, म्यूनिस्पैलटी (नगरपालिका), और शहर.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम और कोड जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.

आयरलैंड

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सेवा के पते में दी गई इमारत का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई इमारत का नाम.
सेवा के पते में दिया गया फ़्लोर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया फ़्लोर सुइट.
सेवा के पते में दिया गया मोहल्ला सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सब लोकैलिटी.
पिन कोड, शहर का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड और शहर.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

इटली

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 20 कामकाजी दिन लगते हैं.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में शामिल की गई सड़क का टाइप सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सड़क का टाइप.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में दी गई इमारत का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई इमारत का नाम.
सेवा के पते में दिया गया मोहल्ला सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सब लोकैलिटी.
पिन कोड, शहर, प्रांत सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड, शहर, और प्रांत.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
वैल्यू ऐडेड टैक्स आईडी आपके संगठन का वैल्यू-ऐडेड टैक्स (वैट) आइडेंटिफ़िकेशन नंबर, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी आपको बिल भेजने के लिए करती है.
सीक्रेट कोड आपके संगठन का सीक्रेट कोड, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया जाता है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.

नीदरलैंड्स

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 10 कामकाजी दिन लगते हैं.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते का एक्सटेंशन सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पते का एक्सटेंशन.
पिन कोड, शहर का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड और शहर.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
वैल्यू ऐडेड टैक्स आईडी आपके संगठन का वैल्यू-ऐडेड टैक्स (वैट) आइडेंटिफ़िकेशन नंबर, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी आपको बिल भेजने के लिए करती है.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

पुर्तगाल

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 15 कामकाजी दिन लगते हैं.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में दी गई इमारत का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई इमारत का नाम.
सेवा के पते में दिया गया फ़्लोर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया फ़्लोर सुइट.
सेवा के पते में दिया गया मोहल्ला सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सब लोकैलिटी.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
फ़ाइनेंशियल टैक्स आइडेंटिफ़िकेशन नंबर आपके संगठन का टैक्स आइडेंटिफ़िकेशन नंबर, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी आपको बिल भेजने के लिए करती है.
संचालन कोड आपके संगठन का ऐक्सेस कोड, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

स्पेन

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 13 कामकाजी दिन लगते हैं.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में शामिल की गई सड़क का टाइप सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सड़क का टाइप.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई सड़क का नंबर.
पिन कोड, शहर, प्रांत

सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड, शहर, और प्रांत.

कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
टैक्स आईडी आपके संगठन का टैक्स आइडेंटिफ़िकेशन नंबर, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी आपको बिल भेजने के लिए करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

स्वीडन

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 20 कामकाजी दिन लगते हैं.

(स्टॉकहोम, माल्मो, और येतबोर्यह के लिए उपलब्ध नंबर)

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
पिन कोड, शहर का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड और शहर.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
संस्था का नंबर आपके संगठन का वह नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

स्विट्ज़रलैंड

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 15 कामकाजी दिन लगते हैं.

ध्यान दें: एक बार में एक ही एरिया कोड के नंबरों को पोर्ट करने का अनुरोध किया जा सकता है.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सड़क का नंबर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें बताई गई सड़क का नंबर या इमारत का नाम.
पिन कोड, नगरपालिका, शहर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया पिन कोड, म्यूनिस्पैलटी (नगरपालिका), और शहर.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
वैल्यू ऐडेड टैक्स आइडेंटिफ़िकेशन नंबर आपके संगठन का वैल्यू-ऐडेड टैक्स (वैट) आइडेंटिफ़िकेशन नंबर, जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी आपको बिल भेजने के लिए करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

यूनाइटेड किंगडम

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 17 कामकाजी दिन लगते हैं.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में दी गई इमारत का नाम सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दी गई इमारत का नाम.
शहर, पिन कोड सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया शहर और पिन कोड.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी उस कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
प्राइमरी कॉन्टैक्ट पोर्ट करने से जुड़े सभी सवालों के लिए, आपके संगठन का मुख्य संपर्क.
संपर्क करने के लिए टेलीफ़ोन नंबर प्राइमरी संपर्क का फ़ोन नंबर.

अमेरिका

नंबरों को पोर्ट करने में कम से कम 10 कामकाजी दिन लगते हैं.

फ़ील्ड ब्यौरा
सेवा के पते में दी गई सड़क का नंबर आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नंबर जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग स्टेटमेंट में करती है.
सेवा के पते में दी गई सड़क का नाम आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दी गई सड़क का नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
सेवा का पता 2 आपके संगठन के लिए सेवा के उस पते में दिया गया सुइट, अपार्टमेंट या कोई दूसरा हिस्सा जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में किया गया है.
शहर, राज्य, पिन कोड सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी के बिलिंग स्टेटमेंट में, आपके संगठन के लिए सेवा के जिस पते का इस्तेमाल किया गया है उसमें दिया गया शहर, राज्य, और पिन कोड.
कंपनी का नाम आपके संगठन का वह नाम जिसका इस्तेमाल सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी, बिलिंग के लिए करती है.
बिलिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर सेवा देने वाली जिस कंपनी से नंबर पोर्ट किया जा रहा है उसके खाते में दर्ज मुख्य फ़ोन नंबर.
सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी सेवा देने वाली उस मौजूदा कंपनी का नाम जिससे नंबरों को पोर्ट किया जा रहा है.
खाता नंबर सेवा देने वाली मौजूदा कंपनी से जुड़ा हुआ आपका खाता नंबर.
पिन नंबर मौजूदा सेवा देने वाली कंपनी से जुड़े खाते को अनलॉक करने के लिए, इस्तेमाल किया जाने वाला आपका निजी पहचान संख्या (पिन) या पासवर्ड.