यह सुविधा Voice Standard, Voice Premier, SIP Link Standard, और SIP Link Premier की सदस्यताओं के साथ उपलब्ध है. ज़्यादा जानें
एडमिन, आपके संगठन के उपयोगकर्ताओं को उनके व्यस्त शेड्यूल को मैनेज करने में मदद कर सकता है. इसके लिए, वह कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस अन्य लोगों को दे सकता है. कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले लोग, कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति की ओर से कॉल का जवाब दे सकते हैं. साथ ही, चुनिंदा कॉल उन्हें ट्रांसफ़र कर सकते हैं. कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले लोग, कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति की ओर से कॉल कर सकते हैं. साथ ही, कॉल कनेक्ट होने पर उसे कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को ट्रांसफ़र कर सकते हैं. इसके अलावा, वे वॉइसमेल सुन सकते हैं और उसका ट्रांसक्रिप्ट देख सकते हैं.
शुरू करने से पहले
कॉल का ऐक्सेस देने वाला व्यक्ति, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाला व्यक्ति नहीं हो सकता. इसी तरह, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाला व्यक्ति, कॉल का ऐक्सेस देने वाला व्यक्ति नहीं हो सकता. ज़्यादा जानकारी के लिए, इस पेज पर कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को असाइन करने की सुविधा वापस लेना पर जाएं.
किसी उपयोगकर्ता को कॉल का ऐक्सेस देने वाला व्यक्ति बनाना और कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस अन्य लोगों को देना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Voice पर जाएं.
इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.
- ज़्यादा
कॉल का ऐक्सेस देने की सुविधा पर क्लिक करें.
- कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को जोड़ें पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ताओं की सूची में, कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को ढूंढें और उसके नाम पर क्लिक करें.
- कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले लोगों की सूची में जोड़ें पर क्लिक करें.
- कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले नए व्यक्ति को जोड़ें बॉक्स में, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को ढूंढें पर क्लिक करें. इसके बाद, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को चुनें
अनुमतियां असाइन करने के लिए, इन बॉक्स को चुनें:
- कॉल करना—कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाला व्यक्ति, कॉल करने के लिए कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल कर सकता है.
- कॉल रिसीव करना—कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति के लिए आने वाले कॉल सबसे पहले, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति के नंबर पर भेजे जाएंगे.
- वॉइसमेल सुनना—अगर कोई कॉल मिस हो जाता है और उसके साथ वॉइसमेल अटैच होता है, तो कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को वॉइसमेल वाला ईमेल मिलता है.
पुष्टि करें पर क्लिक करें.
कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को सूची में जोड़ दिया जाता है
कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले अन्य लोगों को जोड़ने के लिए, छठे से लेकर आठवें चरण तक दोहराएं.
कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति के लिए, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले लोगों में बदलाव करना
आपके पास कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति के लिए, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले अन्य लोगों को जोड़ने, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति की अनुमतियां बदलने या कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले लोगों को हटाने का विकल्प होता है.
कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को जोड़ना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Voice पर जाएं.
इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.
- ज़्यादा
कॉल का ऐक्सेस देने की सुविधा पर क्लिक करें.
- सूची में, उस व्यक्ति पर क्लिक करें जिसके लिए आपको कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को जोड़ना है.
- सूची को बड़ा करने के लिए, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले लोग पर क्लिक करें.
- कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को जोड़ने के लिए, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले लोगों की सूची में जोड़ें पर क्लिक करें.
- कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को ढूंढें पर क्लिक करें.
- सूची में स्क्रोल करके, नाम ढूंढें
उस उपयोगकर्ता पर क्लिक करें जिसे आपको जोड़ना है.
- अनुमतियां असाइन करने के लिए, बॉक्स चुनें.
- पुष्टि करें पर क्लिक करें.
अनुमतियां बदलना या कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को हटाना
शुरू करने से पहले: अगर आपको कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति के लिए, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले सभी लोगों को हटाना है, तो इस पेज पर कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को असाइन करने की सुविधा वापस लेना में दिया गया तरीका अपनाएं.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Voice पर जाएं.
इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.
- ज़्यादा
कॉल का ऐक्सेस देने की सुविधा पर क्लिक करें.
- सूची में, उस लाइन पर क्लिक करें जिसमें कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाला वह व्यक्ति शामिल है जिसकी जानकारी आपको अपडेट करनी है या जिसे हटाना है.
- सूची को बड़ा करने के लिए, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले लोग पर क्लिक करें.
- कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति पर क्लिक करें
उस व्यक्ति पर कर्सर ले जाएं. इसके बाद, अनुमतियां में बदलाव करने के लिए, बदलाव करें
पर क्लिक करें. वहीं, कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले व्यक्ति को हटाने के लिए, मिटाएं
पर क्लिक करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को असाइन करने की सुविधा वापस लेना
कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को असाइन करने की सुविधा वापस लेने के लिए, उस व्यक्ति को सूची से हटाएं. अगर आपने कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को हटा दिया, तो कॉल मैनेज करने का ऐक्सेस पाने वाले सभी लोग भी हट जाएंगे.
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google Workspace
Google Voice पर जाएं.
इसके लिए, Google Voice एडमिन की भूमिका होनी ज़रूरी है.
- ज़्यादा
कॉल का ऐक्सेस देने की सुविधा पर क्लिक करें.
- कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति के नाम पर क्लिक करें
मिटाएं
पर क्लिक करें.
पुष्टि करने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.
कॉल का ऐक्सेस देने वाले व्यक्ति को सूची से हटा दिया जाता है.