अपने संगठन के एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि आपकी टीम, Google Calendar का इस्तेमाल कैसे करे. जैसे, मीटिंग शेड्यूल करना, शेड्यूल शेयर करना, टीम कैलेंडर पर मिलकर काम करना वगैरह.
एडमिन के तौर पर, ये काम किए जा सकते हैं...
|
|
|
|
|
शेयर करने के विकल्प सेट करनाGoogle Admin console का इस्तेमाल करके यह तय करें कि उपयोगकर्ता, अपने मुख्य कैलेंडर और इवेंट को संगठन के अंदर और बाहर के लोगों के साथ कैसे शेयर कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, कैलेंडर शेयर करने के विकल्प सेट करना लेख पढ़ें. |
|
|
|
|
|
संसाधन बनाना और उन्हें शेड्यूल करनाऐसे संसाधन बनाएं जिन्हें उपयोगकर्ता अपने इवेंट में जोड़ सकें. जैसे, मीटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कमरे, प्रोजेक्टर, कंपनी की कारें या आपके संगठन के लोग जिस भी चीज़ को इस्तेमाल करने के लिए समय शेड्यूल कर सकते हैं. अपने उपयोगकर्ताओं के साथ कोई संसाधन बनाने और शेयर करने के बाद, वे संसाधनों को इवेंट में जोड़ सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, बिल्डिंग, सुविधाएं, और कैलेंडर संसाधन बनाना लेख पढ़ें. |
|
|
|
|
|
इवेंट के लिए वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग की सुविधा कंट्रोल करनायह कंट्रोल करें कि Google Meet में वीडियो मीटिंग के लिंक, Calendar इवेंट में अपने-आप जुड़ें या नहीं. आपके पास यह चुनने का विकल्प भी होता है कि आपके उपयोगकर्ताओं के लिए, वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के कौनसे ऐड-ऑन उपलब्ध हों. इसके अलावा, किसी ऐड-ऑन को डिफ़ॉल्ट सेवा के तौर पर सेट किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Calendar इवेंट के लिए कॉन्फ़्रेंसिंग की सुविधा कंट्रोल करना लेख पढ़ें. |
|
|
|
|
|
अपने कैलेंडर माइग्रेट और सिंक करनाअगर आपका संगठन किसी दूसरे सिस्टम से Google Workspace पर स्विच कर रहा है, तो आपके पास अपने उपयोगकर्ता का डेटा माइग्रेट करने का विकल्प होता है. अगर आपके संगठन के लोग अपने पुराने कैलेंडर सिस्टम का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें सिंक्रनाइज़ेशन टूल का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे वे अपने कैलेंडर का डेटा अप-टू-डेट रख पाएंगे. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने कैलेंडर माइग्रेट और सिंक करना लेख पढ़ें. |
|
|
|
|
|
इवेंट में एन्क्रिप्शन (सुरक्षित करने का तरीका) की एक और लेयर जोड़नाअगर आपका संगठन संवेदनशील बौद्धिक संपत्ति के साथ काम करता है या किसी ऐसे उद्योग में काम करता है जिस पर बहुत ज़्यादा नियम लागू होते हैं, तो उपयोगकर्ताओं को क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन वाले ब्यौरे और अटैचमेंट के साथ इवेंट बनाने की अनुमति दी जा सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन के बारे में जानकारी पर जाएं. |
|
|
|