डिवाइस के इतिहास वाले पेज पर जाकर, किसी डिवाइस और उससे जुड़े सहायक डिवाइसों की सेहत और इस्तेमाल से जुड़ा डेटा देखा जा सकता है. इस पेज पर, इस्तेमाल से जुड़ा तीन तरह का डेटा दिखता है:
- समस्याएं—डिवाइस की परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी ऐसी समस्याएं जिनका पता लगाया गया है और जो समय के साथ बनी रहती हैं. इनमें वे समस्याएं भी शामिल हैं जिनकी वजह से कनेक्टिविटी और पेरिफ़ेरल डिवाइसों से जुड़ी चेतावनियां ट्रिगर होती हैं
- गतिविधियां—इनसे यह पता चलता है कि Google Meet हार्डवेयर डिवाइस का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जा रहा है
- इवेंट—ये किसी समय पर होने वाली ऐसी घटनाएं होती हैं जो एडमिन के लिए मददगार हो सकती हैं. इनकी मदद से, एडमिन समस्याओं को हल कर सकते हैं
Admin console में इस पेज पर जाया जा सकता है:
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
Google Meet हार्डवेयर
डिवाइस पर जाएं.
कुछ सुविधाओं के लिए, Meet हार्डवेयर डिवाइस देखें का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- डिवाइस का नाम
डिवाइस का इतिहास को चुनें.
- Google Meet हार्डवेयर पेज पर, समस्या, गतिविधि, और इवेंट का डेटा देखें पर क्लिक करें.
इस्तेमाल किए जा सकने वाले इवेंट टाइप
डिवाइस के इतिहास वाले पेज पर, आपको ये इवेंट टाइप दिख सकते हैं:
- ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें
- फ़ीडबैक सबमिट करने का फ़ील्ड
- रीस्टार्ट करें
ध्यान दें:
- Google Meet hardware के ऐसे डिवाइसों पर इवेंट का डेटा नहीं दिखता जिन पर ChromeOS नहीं चलता. जैसे, Poly X30, X50 या X70.
- 23 अक्टूबर, 2023 से पहले का इवेंट का पुराना डेटा मौजूद नहीं है.
इन गतिविधियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध है
डिवाइस के इतिहास वाले पेज पर, इन गतिविधियों को देखा जा सकता है:
- Meet कॉल
- Zoom इंटरऑप कॉल
- Webex इंटरऑप कॉल
- ऑफ़िस में निजी डिवाइस का इस्तेमाल करने से जुड़ा मोड (कंप्यूटर कनेक्ट किया गया)
- स्थानीय स्क्रीन शेयर करना
- व्हाइटबोर्ड कैमरा शेयर करना
- सहायक डिवाइस (जैसे, कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, वेबकैम वगैरह) में फ़र्मवेयर का अपडेट
ध्यान दें:
- Google Meet hardware डिवाइसों पर, फ़िलहाल सिर्फ़ Meet कॉल से जुड़ा गतिविधि डेटा इकट्ठा किया जाता है. जैसे, Poly X30, X50, X70 जैसे डिवाइसों पर ChromeOS नहीं चलता.
- इस्तेमाल की खास जानकारी देने वाली मेट्रिक का हिसाब, इस आधार पर लगाया जाता है कि डिवाइस का इस्तेमाल, कामकाजी घंटों के दौरान कितने प्रतिशत समय तक कॉल के लिए किया गया. कामकाजी घंटों को, फ़िल्टर की गई समयावधि के दौरान, स्थानीय डिवाइस के समय के हिसाब से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक के हफ़्ते के दिनों के तौर पर तय किया जाता है. अगर किसी डिवाइस को टाइम ज़ोन असाइन नहीं किया गया है, तो इस्तेमाल का हिसाब नहीं लगाया जाएगा.
- 23 अक्टूबर, 2023 से पहले की गतिविधि का डेटा मौजूद नहीं है.
इन समस्याओं के लिए सहायता उपलब्ध है
डिवाइस के इतिहास वाले पेज पर, इन समस्याओं के बारे में जानकारी देखी जा सकती है:
- ऐप्लिकेशन लोड नहीं हो सका
- डिवाइस ऑफ़लाइन होने पर
- माइक्रोफ़ोन कनेक्ट नहीं किया गया है
- स्पीकर कनेक्ट नहीं किया गया है
- कैमरा कनेक्ट नहीं किया गया है
- कंट्रोलर कनेक्ट नहीं किया गया है
- डिसप्ले कनेक्ट नहीं किया गया है
- डिफ़ॉल्ट माइक्रोफ़ोन कनेक्ट नहीं किया गया है
- डिफ़ॉल्ट स्पीकर कनेक्ट नहीं किया गया है
- डिफ़ॉल्ट कैमरा कनेक्ट नहीं किया गया है
- डिफ़ॉल्ट व्हाइटबोर्ड कैमरा कनेक्ट नहीं किया गया है
ध्यान दें: अगर कोई गतिविधि या समस्या एक मिनट से कम समय तक रहती है, तो हो सकता है कि वह इस पेज पर न दिखे.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.