एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प है कि आपके संगठन के मैनेज किए जा रहे Chrome डिवाइस में साइन इन करने के बाद, कौन Chrome Cursive का इस्तेमाल करे. Chrome Cursive की मदद से, स्टाइलस के साथ काम करने वाले टचस्क्रीन Chromebook पर, हाथ से लिखे नोट लिए जा सकते हैं और उनमें बदलाव किया जा सकता है. इसके लिए, बस आपको अपने Admin console में लोगों के लिए, सेवा को चालू या बंद करना होगा.
इस सेवा को चालू पर सेट करने पर, नोट उपयोगकर्ताओं के खातों से सिंक हो जाते हैं. इससे उपयोगकर्ता, साइन इन करने के बाद किसी भी डिवाइस पर इन नोट को ऐक्सेस कर सकते हैं.
इस सेवा को बंद पर सेट करने पर, उपयोगकर्ता Chrome Cursive का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, वे अपने नोट को अपने खाते से सिंक नहीं कर पाएंगे. साथ ही, उन्हें अलग-अलग डिवाइसों से ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे. इस मामले में, नोट डिवाइस पर सेव किए जाते हैं और इन्हें Google को नहीं भेजा जाता है.
Chrome ऐप्लिकेशन या एक्सटेंशन के लिए ऐक्सेस की नीतियां सेट करने के बारे में जानने के लिए, ऐप्लिकेशन और एक्सटेंशन देखना और उन्हें कॉन्फ़िगर करना पर जाएं.
यह कंट्रोल करना कि कौन अपने खाते से Chrome Cursive का इस्तेमाल कर सकता है
शुरू करने से पहले: चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए, उनके खातों को किसी संगठन की इकाई में डालें. इससे डिपार्टमेंट के हिसाब से ऐक्सेस कंट्रोल किया जा सकेगा. इसके अलावा, उन्हें किसी ऐक्सेस ग्रुप में जोड़ें. इससे डिपार्टमेंट में या सभी उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस की अनुमति दी जा सकेगी.-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
अहम जानकारी: सभी सेवाएं देखने के लिए स्क्रोल करें. इसके अलावा, सूची को छोटा करने के लिए, सबसे ऊपर मौजूद फ़िल्टर को भी चुना जा सकता है. जैसे, स्थिति या लोकप्रियता के आधार पर. - Chrome Cursive पर क्लिक करें.
- सेवा की स्थिति पर क्लिक करें.
-
अगर आपको अपने संगठन में सबके लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
- बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
- सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
- इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
- अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.
संगठन के स्ट्रक्चर के बारे में ज़्यादा जानें.
- अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, किसी ग्रुप के लिए कोई सेवा चालू करना लेख पढ़ें.
अगला चरण
Chrome Cursive का इस्तेमाल करना जानें.