उपयोगकर्ताओं के लिए Google Arts & Culture को चालू या बंद करना

अपने संगठन के Google खातों के एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का अधिकार है कि Google Arts & Culture का इस्तेमाल कौन कर सकता है. इसके लिए, बस आपको अपने Admin console में लोगों के लिए, इस सेवा को चालू या बंद करना होगा. जिन उपयोगकर्ताओं के लिए, Google Arts &Culture को चालू किया गया है वे Google Arts &Culture की साइट को ऐक्सेस कर पाएंगे. साथ ही, वे Arts &Culture पर अपनी गैलरी बना पाएंगे और अपनी साइट पर अपनी उपलब्धियों को ट्रैक कर पाएंगे. जिन उपयोगकर्ताओं के लिए यह सेवा बंद की गई है वे भी इसे ऐक्सेस कर सकते है. हालांकि, ऐसा करने पर न तो उनके खाते की जानकारी का इस्तेमाल होगा और न ही खाते में कोई जानकारी सेव होगी. यह बिल्कुल ऐसा है जैसे हम किसी खाते से साइन आउट होने के बाद सेवा को ऐक्सेस करते हैं.

यह कंट्रोल करना कि आपके संगठन में Google Arts &Culture का इस्तेमाल कौन करेगा

शुरू करने से पहले: अगर खास उपयोगकर्ताओं के लिए, कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई से जोड़ें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके अलावा, उन्हें किसी ऐक्सेस ग्रुप में जोड़ें, ताकि उपयोगकर्ताओं को पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Google Arts &Culture पर क्लिक करें.
    अहम जानकारी: सभी सेवाएं देखने के लिए स्क्रोल करें. इसके अलावा, सूची को छोटा करने के लिए, बाईं ओर मौजूद फ़िल्टर को भी चुना जा सकता है. जैसे, स्थिति या लोकप्रियता के आधार पर.
  3. सेवा की स्थिति पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  6. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करनी है, तो एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.

अगले चरण

ज़्यादा जानने के लिए, Google Arts & Culture पर जाएं.