डाइनैमिक ईमेल, कॉन्टेंट को बेहतर तरीके से फ़िल्टर करने की सुविधा के साथ कैसे काम करता है

अगर आपको कानूनी, सुरक्षा, और अनुपालन से जुड़ी समस्याओं के बारे में निर्देश और दिशा-निर्देश चाहिए, तो Google Workspace के कानूनी और अनुपालन से जुड़े पेज पर जाएं.

Gmail पर डाइनैमिक ईमेल की सुविधा काम करती है. यह इंटरैक्टिव कॉन्टेंट वाला मैसेज होता है. डाइनैमिक ईमेल को कभी-कभी ईमेल के लिए एएमपी कहा जाता है. डाइनैमिक ईमेल से उसी तरह इंटरैक्ट किया जा सकता है जैसे किसी वेबसाइट से. उदाहरण के लिए, Gmail से बाहर निकले बिना, किसी इवेंट के न्योते का जवाब दिया जा सकता है या Google Docs में टिप्पणियों का जवाब दिया जा सकता है.

इस लेख में, अनुपालन के नियमों के साथ डाइनैमिक ईमेल के काम करने के तरीके के बारे में बताया गया है. इसमें ये शामिल हैं:

ईमेल में डाइनैमिक कॉन्टेंट

एएमपी मैसेज डाइनैमिक होते हैं. इसलिए, Gmail मैसेज में दिखने वाला कॉन्टेंट समय के साथ बदल सकता है. उदाहरण के लिए, Google Docs से मिलने वाले टिप्पणी की सूचना के ईमेल में, हर बार अलग-अलग कॉन्टेंट हो सकता है. ऐसा तब होता है, जब पाने वाला व्यक्ति ईमेल खोलता है. जब भी कोई व्यक्ति किसी टिप्पणी का जवाब देता है, तो वह जवाब सूचना के ईमेल में जुड़ जाता है.

Gmail मैसेज में मौजूद तीन तरह के कॉन्टेंट के बारे में पढ़ें .

डाइनैमिक ईमेल पर नियम कैसे लागू होते हैं

डाइनैमिक ईमेल मैसेज में स्टैटिक और डाइनैमिक, दोनों तरह का कॉन्टेंट होता है. मैसेज डिलीवर करते समय, उसमें मौजूद स्टैटिक कॉन्टेंट पर अनुपालन के नियम लागू होते हैं.

डाइनैमिक ईमेल मैसेज पर, इन ईमेल फ़ील्ड के लिए कॉन्टेंट के अनुपालन से जुड़े नियम हमेशा लागू होते हैं: इनको:, कॉपी:, गुप्त कॉपी:, इनसे:, विषय:.

डाइनैमिक ईमेल का कॉन्टेंट समय के साथ बदल सकता है. इसलिए, किसी डाइनैमिक मैसेज पर किसी नियम का असर भी बदल सकता है. मैसेज पर नियम सिर्फ़ डिलीवरी के दौरान लागू होते हैं. किसी उपयोगकर्ता के इनबॉक्स में मैसेज डिलीवर होने के बाद नहीं.

उदाहरण के लिए, जब Google Docs, टिप्पणी की सूचना का मैसेज भेजता है, तो डिलीवरी के दौरान मैसेज पर अनुपालन के नियम लागू होते हैं. मैसेज में, Docs की टिप्पणियां शामिल होती हैं. इन पर अनुपालन के नियम लागू होते हैं. अगर मैसेज, अनुपालन के नियमों के मुताबिक है, तो उसे उपयोगकर्ता के इनबॉक्स में डिलीवर कर दिया जाता है.

जब Docs में टिप्पणियों में जवाब जोड़े जाते हैं, तो सूचना के मैसेज में मौजूद कॉन्टेंट, नए जवाबों के साथ अपने-आप अपडेट हो जाता है. यह अपडेट तब होता है, जब मैसेज उपयोगकर्ताओं के इनबॉक्स में होता है. जब भी कोई उपयोगकर्ता सूचना का मैसेज खोलता है, तो मैसेज में नए जवाब दिखते हैं.

जवाबों के टेक्स्ट पर अनुपालन के नियम लागू नहीं किए जा सकते, क्योंकि नियम सिर्फ़ मैसेज की डिलीवरी के दौरान लागू होते हैं. अगर किसी जवाब में, नियमों के मुताबिक न होने वाला कॉन्टेंट है, तो उपयोगकर्ताओं को वह कॉन्टेंट दिखेगा. उदाहरण के लिए, अगर किसी जवाब में अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है, तो उपयोगकर्ताओं को वह अपशब्द दिखेगा. ऐसा तब होगा, जब वे अपने इनबॉक्स में सूचना का मैसेज खोलेंगे.

डाइनैमिक ईमेल की सुविधा को चालू या बंद करना

अपनी कंपनी या संगठन के लिए, डाइनैमिक ईमेल की सुविधा को चालू या बंद करना