शेयर की गई ड्राइव के लिए स्टोरेज की सीमाएं सेट करना

इस सुविधा के साथ काम करने वाले वर्शन: Business Standard और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Fundamentals, Education Standard, और Education Plus; Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; Nonprofits. अपने वर्शन की तुलना करें

शिक्षा से जुड़े ग्राहकों के लिए, स्टोरेज की सीमाएं सेट करना लेख पढ़ें.


शेयर की गई ड्राइव, आपके संगठन के स्टोरेज का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल न करें, इसके लिए उनकी इकाइयों के लिए स्टोरेज की सीमा सेट करें. जब उपयोगकर्ता शेयर की गई ड्राइव पर जाते हैं, तो उन्हें एक स्टेटस बार दिखता है. इससे पता चलता है कि कितना स्टोरेज इस्तेमाल किया जा रहा है. सीमा पूरी होने पर, उपयोगकर्ताओं को एक सूचना दिखती है.

अगर शेयर की गई ड्राइव के लिए स्टोरेज की सीमाएं सेट नहीं की जाती हैं, तो:

  • किसी भी शेयर की गई ड्राइव के लिए स्टोरेज की सीमा, सिर्फ़ आपके संगठन के लिए पूल किए गए कुल स्टोरेज पर निर्भर करती है.
  • उपयोगकर्ताओं को Drive में, स्टोरेज की सीमा के इंडिकेटर नहीं दिखते.

अहम जानकारी: उपयोगकर्ताओं के लिए स्टोरेज की सीमाएं भी सेट की जा सकती हैं.

इस पेज पर

शेयर की गई ड्राइव के लिए स्टोरेज की सीमाएं सेट करना

शुरू करने से पहले (ज़रूरी नहीं): अगर आपको अलग-अलग शेयर की गई ड्राइव के लिए, स्टोरेज की अलग-अलग सीमाएं लागू करनी हैं, तो शेयर की गई ड्राइव को संगठन की इकाइयों में असाइन करें.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद  स्टोरेज पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास स्टोरेज से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. स्टोरेज की सेटिंग सेक्शन में जाकर, मैनेज करें पर क्लिक करें.
  3. बाईं ओर, संगठन की उस इकाई पर क्लिक करें जिसमें मौजूद शेयर की गई ड्राइव के लिए, आपको स्टोरेज की सीमा सेट करनी है.
  4. शेयर की गई ड्राइव के स्टोरेज की सीमा पर क्लिक करें.
  5. चालू करें को चुनें. इसके बाद, यह तय करें कि शेयर की गई हर ड्राइव कितना स्टोरेज इस्तेमाल कर सकती है.
  6. सेव करें पर क्लिक करें. अगर आपने संगठन की किसी ऐसी उप-इकाई के लिए सीमा सेट की है जो पहले संगठन की पैरंट इकाई से सीमा इनहेरिट कर रही थी, तो बदलें पर क्लिक करें. अगर आपने संगठन की किसी उप-इकाई के लिए पहले से कोई सीमा सेट की है और आपको उसे संगठन की पैरंट इकाई से मिली सीमा के हिसाब से सेट करना है, तो शामिल करें पर क्लिक करें.

    अगर शेयर की गई कुछ ड्राइव पहले से ही तय सीमा से ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल कर रही हैं, तो नीति लागू करने से पहले आपको चेतावनी दी जाती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, इस पेज पर स्टोरेज की सीमा से ज़्यादा होने पर मिलने वाली चेतावनी के मैसेज देखें.

ध्यान दें:

  • शेयर की गई ड्राइव के लिए स्टोरेज की सीमा सेट करने के बाद, यह उस ड्राइव पर तब लागू होती है, जब कोई उपयोगकर्ता अगली बार उसमें कोई फ़ाइल जोड़ता है या उसमें बदलाव करता है.
  • शेयर की गई ड्राइव की सीमाओं की वजह से, उपयोगकर्ता ज़्यादा शेयर की गई ड्राइव नहीं बना पाते हैं. अगर आपको लगता है कि कुछ उपयोगकर्ता, शेयर की गई ड्राइव बनाकर बहुत ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो शेयर की गई ड्राइव बनाने की सुविधा को सीमित करें.

उदाहरण: किसी विभाग की शेयर की गई ड्राइव के लिए सीमा सेट करना

ऐसा हो सकता है कि आपको "मार्केटिंग" संगठन की इकाई की हर शेयर की गई ड्राइव के लिए, 500 जीबी की सीमा तय करनी हो. वहीं, अपने संगठन की बाकी सभी शेयर की गई ड्राइव के लिए, 50 जीबी की सीमा तय करनी हो. ये सीमाएं सेट करने के लिए:

  1. अपने संगठन की टॉप-लेवल इकाई में, शेयर की गई ड्राइव के लिए 50 जीबी की सीमा सेट करें.
  2. "मार्केटिंग" संगठन की इकाई में मौजूद शेयर की गई ड्राइव के लिए, 500 जीबी की सीमा सेट करें.

शेयर की गई ड्राइव के स्टोरेज की सीमाओं के बारे में उपयोगकर्ताओं का अनुभव

स्टोरेज की सीमाएं चालू होने पर, जब उपयोगकर्ता किसी शेयर की गई ड्राइव का जानकारी पैनल खोलते हैं, तो उन्हें एक स्टेटस बार दिखता है. इसमें, शेयर की गई ड्राइव में इस्तेमाल किए गए स्टोरेज और स्टोरेज की सीमा की जानकारी होती है.

जब उपयोगकर्ता ऐसी शेयर की गई ड्राइव खोलते हैं जो अपनी स्टोरेज सीमा के करीब है या उससे ज़्यादा है, तो उन्हें पेज के सबसे ऊपर सूचनाएं दिखती हैं.

शेयर की गई ड्राइव में स्टोरेज की तय सीमा से ज़्यादा डेटा सेव होने पर क्या होता है

अगर किसी शेयर की गई ड्राइव का स्टोरेज भर जाता है, तो उपयोगकर्ता न तो नई फ़ाइलें जोड़ पाएंगे और न ही मौजूदा फ़ाइलों में बदलाव कर पाएंगे. समस्या हल करने के लिए:

चेतावनी वाला मैसेज: शेयर की गई कुछ ड्राइव, तय सीमा से ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल कर रही हैं

शेयर की गई ड्राइव के लिए स्टोरेज की सीमा लागू करने पर, हो सकता है कि कुछ शेयर की गई ड्राइव पहले से ही आपकी नीति के हिसाब से तय की गई सीमा से ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल कर रही हों. अगर आपने जारी रखा, तो वे उपयोगकर्ता शेयर की गई ड्राइव में नया कॉन्टेंट नहीं जोड़ पाएंगे. ऐसा तब तक होगा, जब तक स्टोरेज कम नहीं हो जाता या सीमा नहीं बढ़ जाती.

जानें कि कौनसी शेयर की गई ड्राइव, तय सीमा से ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल कर रही हैं

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद  स्टोरेज पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास स्टोरेज से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना ज़रूरी है.

  2. शेयर की गई सभी ड्राइव देखें पर क्लिक करें.
  3. शेयर की गई ड्राइव को संगठन की इकाइयों के हिसाब से फ़िल्टर करें और उन्हें इस्तेमाल किए गए स्टोरेज के हिसाब से क्रम में लगाएं.