उपयोगकर्ताओं के लिए AdSense को चालू या बंद करना

अगर आपके पास किसी संगठन के Google खातों का एडमिन का अधिकार है, तो आपके पास यह कंट्रोल करने का अधिकार है कि Google AdSense का इस्तेमाल कौन कर सकता है. इसके लिए, बस आपको अपने Google Admin console में लोगों के लिए, AdSense को चालू या बंद करना होगा. जिन लोगों के लिए AdSense चालू है वे इसका इस्तेमाल करके, आपके संगठन की वेबसाइटों पर विज्ञापन दिखा सकते हैं.

यह कंट्रोल करना कि आपके संगठन में AdSense का इस्तेमाल कौन करेगा

शुरू करने से पहले: अगर खास उपयोगकर्ताओं के लिए, कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई से जोड़ें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके अलावा, उन्हें किसी ऐक्सेस ग्रुप में जोड़ें, ताकि उपयोगकर्ताओं को पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं इसके बाद Google AdSense पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सेवा की स्थिति पर क्लिक करें.
  3. अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  4. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  5. (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.

अगले चरण

Google AdSense का इस्तेमाल करने का तरीका जानने के लिए, Google AdSense के सहायता केंद्र पर जाएं.