उपयोगकर्ताओं के लिए Google Developers की सेवा को चालू या बंद करना

एक एडमिन के तौर पर, अब आप यह कंट्रोल कर सकते हैं कि कोई उपयोगकर्ता अपने खाते से Google Developers की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है या नहीं. इसके लिए, बस आपको अपने Admin console में उन उपयोगकर्ताओं के लिए, सेवा को चालू या बंद करना होगा. जिन उपयोगकर्ताओं के लिए यह सेवा चालू है वे अपने खाते से, निजी दस्तावेज़ों को ऐक्सेस कर सकते हैं. जैसे, developers.google.com या www.tensorflow.org जैसी साइटों पर, अर्ली ऐक्सेस प्रोग्राम के सदस्यों के लिए प्रतिबंधित पेज. इसके अलावा, उन्हें Google की डेवलपर साइटों पर देखे गए पेजों के आधार पर, कॉन्टेंट के सुझाव भी दिख सकते हैं. अगर Google Developers की सेवा चालू है, तो उपयोगकर्ता Google डेवलपर प्रोफ़ाइल भी बना सकते हैं. जिन उपयोगकर्ताओं के लिए यह सेवा बंद की गई है वे Google की डेवलपर साइटों पर मौजूद सार्वजनिक पेजों को अब भी ऐक्सेस कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा करने पर न तो वे निजी दस्तावेज़ों को ऐक्सेस कर पाएंगे और न ही उनके खाते की जानकारी का इस्तेमाल होगा. साथ ही, खाते में कोई जानकारी सेव भी नहीं होगी. यह बिल्कुल ऐसा है जैसे हम किसी खाते से साइन आउट होने के बाद सेवा को ऐक्सेस करते हैं.

यह कंट्रोल करना कि आपके संगठन में Google Developers का इस्तेमाल कौन करेगा

शुरू करने से पहले: अगर खास उपयोगकर्ताओं के लिए, कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई से जोड़ें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके अलावा, उन्हें किसी ऐक्सेस ग्रुप में जोड़ें, ताकि उपयोगकर्ताओं को पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Google Developers पर क्लिक करें.

    सलाह: सभी सेवाएं देखने के लिए स्क्रोल करें. इसके अलावा, सूची को छोटा करने के लिए, बाईं ओर मौजूद फ़िल्टर को भी चुना जा सकता है. जैसे, स्थिति या लोकप्रियता के आधार पर.

  3. सेवा की स्थिति पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठन की संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  6. (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.

अगले चरण

एक Google डेवलपर प्रोफ़ाइल बनाएं या प्रोफ़ाइलों के बारे में ज़्यादा जानें.