लोगों के लिए Google Domains को चालू या बंद करना

अपने संगठन के Google खातों के एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का अधिकार है कि Google Domains का इस्तेमाल कौन कर सकता है. बस अपने Admin console में उन उपयोगकर्ताओं के लिए Domains को चालू या बंद करें. जिन उपयोगकर्ताओं के Domains चालू हैं, वे नए डोमेन (जैसे, example.com) खरीद सकते हैं और उनके खाते से डोमेन प्रबंधित कर सकते हैं.

ज़रूरी बातें

  • अगर आपने इस सेवा को सभी के लिए चालू किया है, तो आपको सबसे पहले यह सोचना चाहिए कि क्या आपको सभी लोगों को उनके Google Workspace खाते से डोमेन खरीदने की मंज़ूरी देनी है. इसमें Google Workspace for Education खातों से जुड़े छात्र/छात्राएं भी शामिल हैं. अगर सभी को मंज़ूरी नहीं देनी है, तो इस सेवा को बंद रखने या सिर्फ़ कुछ संगठनों के लोगों (जैसे, एडमिन) के लिए इसे चालू करने पर विचार करें.
  • अगर आपने इस सेवा को बंद किया है, तो जिन लोगों ने पहले अपने Google Workspace खाते का इस्तेमाल करके Google Domains से डोमेन खरीदे थे वे अपने डोमेन का मालिकाना हक, किसी दूसरे Google खाते (जैसे, कोई व्यक्तिगत Gmail खाता) पर ट्रांसफ़र कर सकते हैं. ऐसा वे, अगली बार अपने डोमेन को मैनेज करते समय कर सकते हैं. उनके डोमेन का नवीनीकरण हर साल होता रहेगा, बशर्ते उनका भुगतान का तरीका सही हो.

यह नियंत्रित करें कि आपके संगठन में Google Domains का इस्तेमाल कौन करेगा

शुरू करने से पहले: चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए, उनके खातों को किसी संगठन की इकाई में डालें. इससे डिपार्टमेंट के हिसाब से ऐक्सेस कंट्रोल किया जा सकेगा. इसके अलावा, उन्हें किसी ऐक्सेस ग्रुप में जोड़ें. इससे डिपार्टमेंट में या सभी उपयोगकर्ताओं के लिए ऐक्सेस की अनुमति दी जा सकेगी.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Google Domains पर क्लिक करें.

    सलाह: सभी सेवाएं देखने के लिए स्क्रोल करें. इसके अलावा, सूची को छोटा करने के लिए, बाईं ओर मौजूद फ़िल्टर को भी चुना जा सकता है. जैसे, स्थिति या लोकप्रियता के आधार पर.

  3. सेवा का स्टेटस पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संगठन में सबके लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठन की संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

  6. (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवाओं के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.

अगले चरण

Google Domains के सहायता केंद्र पर जाकर, Google Domains के बारे में जानें.