अपने संगठन के Google खातों के एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का अधिकार है कि Google Translate का इस्तेमाल कौन कर सकता है. इसके लिए, बस आपको अपने Admin console में लोगों के लिए, इस सेवा को चालू या बंद करना होगा. जिन उपयोगकर्ताओं के लिए Google Translate को चालू किया गया है वे Android/iOS मोबाइल ऐप्लिकेशन या वेब पर, 100 से ज़्यादा भाषाओं में दस्तावेज़ों, टेक्स्ट, इमेज वगैरह का अनुवाद कर सकते हैं. जिन उपयोगकर्ताओं के लिए यह सेवा बंद है वे वेबसाइट के ज़रिए Google Translate को ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे. हालांकि, वे अब भी Android और iOS मोबाइल ऐप्लिकेशन इस्तेमाल कर पाएंगे, लेकिन उनके सेव किए गए अनुवाद उपलब्ध नहीं होंगे. यह बिल्कुल ऐसा है जैसे हम किसी खाते से साइन आउट होने के बाद सेवा को ऐक्सेस करते हैं.
अपने संगठन में यह कंट्रोल करना कि Google Translate का इस्तेमाल कौन कर सकता है
शुरू करने से पहले: अगर खास उपयोगकर्ताओं के लिए, कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई से जोड़ें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके अलावा, उन्हें किसी ऐक्सेस ग्रुप में जोड़ें, ताकि उपयोगकर्ताओं को पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- Google Translate
अहम जानकारी: सभी सेवाएं देखने के लिए, स्क्रोल करें. इसके अलावा, सूची को छोटा करने के लिए, बाईं ओर मौजूद फ़िल्टर को भी चुना जा सकता है. जैसे, स्थिति या लोकप्रियता के आधार पर. - सेवा की स्थिति पर क्लिक करें.
-
अगर आपको अपने संस्थान के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
-
(ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए कोई सेवा चालू या बंद करने के लिए:
- बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
- सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
- कोई एक विकल्प चुनें:
- अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
- अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) अपने पूरे संगठन या संगठन की किसी इकाई में, कुछ खास उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सेवा चालू करने के लिए, एक ऐक्सेस ग्रुप चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐक्सेस ग्रुप का इस्तेमाल करके, सेवा के ऐक्सेस को पसंद के मुताबिक बनाना पर जाएं.
अगले चरण
ज़्यादा जानने के लिए, Google Translate पर जाएं.