यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: (Drive, Docs, और Chat) Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus. (सिर्फ़ Drive और Docs के लिए) Business Standard; Nonprofits; G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
ग्रुप के एडमिन के तौर पर, टारगेट ऑडियंस बनाई जा सकती है. इससे उपयोगकर्ताओं को सही डिपार्टमेंट, टीम या ग्रुप के साथ आइटम शेयर करने में मदद मिलती है.
टारगेट ऑडियंस बनाने के बाद, सदस्यों को जोड़ा जा सकता है. साथ ही, इसे Google Drive जैसी Google की किसी सेवा में लागू किया जा सकता है, ताकि यह उपयोगकर्ताओं की शेयर करने की सेटिंग में उपलब्ध हो सके.
शुरू करने से पहले
टारगेट ऑडियंस बनाने के बारे में सलाह पाने के लिए, टारगेट ऑडियंस तय करने के सबसे सही तरीके लेख पढ़ें.
टारगेट ऑडियंस बनाना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
टारगेट ऑडियंस पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास Groups के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- टारगेट ऑडियंस बनाएं पर क्लिक करें.
- नाम में जाकर, टारगेट ऑडियंस के लिए कोई ऐसा नाम डालें जिससे लोगों को यह समझने में मदद मिले कि कौन सदस्य है. नाम में ज़्यादा से ज़्यादा 40 वर्ण होने चाहिए.
- (ज़रूरी नहीं) ब्यौरा में जाकर, ऐसा ब्यौरा डालें जिससे लोगों को टारगेट ऑडियंस के मकसद के बारे में पता चले. इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 150 वर्ण होने चाहिए. जब कोई उपयोगकर्ता, शेयर करने की सेटिंग में जाकर टारगेट ऑडियंस पर कर्सर घुमाता है, तब यह जानकारी दिखती है.
- बनाएं पर क्लिक करें.
(ज़रूरी नहीं) टारगेट ऑडियंस में सदस्यों (ग्रुप या उपयोगकर्ता) को जोड़ने के लिए, सदस्य जोड़ें पर क्लिक करें. सदस्यों को जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानकारी और सुझाव पाने के लिए, टारगेट ऑडियंस के सदस्यों को जोड़ना या हटाना पर जाएं.
इस चरण को बाद में भी पूरा किया जा सकता है.
अहम जानकारी: नई टारगेट ऑडियंस में कोई सदस्य नहीं होता. इसलिए, Google की किसी सेवा में ऑडियंस को लागू करने से पहले, उन्हें जोड़ना न भूलें.
(ज़रूरी नहीं; इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए) टारगेट ऑडियंस को Google की किसी सेवा पर लागू करने के लिए, Google की सेवाओं पर लागू करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेवा चुनें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google की किसी सेवा के लिए टारगेट ऑडियंस सेट करना लेख पढ़ें.
इस चरण को बाद में भी पूरा किया जा सकता है.
(ज़रूरी नहीं) ज़्यादा टारगेट ऑडियंस बनाने के लिए, एक और बनाएं पर क्लिक करें.
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको अभी Google की किसी सेवा में सदस्यों को नहीं जोड़ना है या टारगेट ऑडियंस को लागू नहीं करना है, तो हो गया पर क्लिक करें.
अगले चरण
टारगेट ऑडियंस के सदस्यों को जोड़ना या हटाना