यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: (Drive, Docs, और Chat) Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus. (सिर्फ़ Drive और Docs के लिए) Business Standard; Nonprofits; G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
एडमिन के तौर पर, ये काम किए जा सकते हैं:
- टारगेट ऑडियंस को Google की किसी सेवा पर लागू करें, ताकि उन्हें सभी या चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए शेयर करने के विकल्पों के तौर पर सुझाया जा सके.
- उपयोगकर्ताओं के लिए डिफ़ॉल्ट टारगेट ऑडियंस सेट करें.
- उपयोगकर्ताओं को टारगेट ऑडियंस दिखाने का क्रम बदलें.
- टारगेट ऑडियंस को हटाएं, ताकि उपयोगकर्ताओं को उनके सुझाव न दिखें.
कम से कम एक टारगेट ऑडियंस को Google की किसी सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. डिफ़ॉल्ट रूप से, टारगेट ऑडियंस की सेटिंग वाली सभी सेवाओं पर पहले से तय की गई ऑडियंस लागू होती है. इसमें आपके संगठन के सभी उपयोगकर्ता शामिल होते हैं. पहले से तय की गई ऑडियंस का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, इसे अपनी बनाई गई किसी दूसरी ऑडियंस से बदला जा सकता है.
शुरू करने से पहले
टारगेट ऑडियंस को लागू करने के बारे में अहम जानकारी देखें
- Google की किसी सेवा के लिए, सभी या कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पांच टारगेट ऑडियंस लागू की जा सकती हैं.
- किसी सेवा के लिए टारगेट ऑडियंस लागू करने के लिए, आपको किसी संगठन की इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप के लिए नीति बनानी होगी. टारगेट ऑडियंस को सीधे तौर पर किसी उपयोगकर्ता के खाते पर लागू नहीं किया जा सकता.
अहम जानकारी: Chat में खोजे जा सकने वाले स्पेस के लिए, टारगेट ऑडियंस से जुड़ी नीति सिर्फ़ टॉप-लेवल की संगठन इकाई के लिए बनाई जा सकती है. यह नीति, सभी चाइल्ड ओयू पर लागू होगी.
- आपके पास डिफ़ॉल्ट या मुख्य टारगेट ऑडियंस सेट करने का विकल्प होता है. यह ऑडियंस, शेयर करने के सुझावों की सूची में सबसे पहले दिखती है. आपके पास यह तय करने का विकल्प भी होता है कि सूची में अन्य ऑडियंस किस क्रम में दिखें.
- टारगेट ऑडियंस के किसी ग्रुप को किसी सेवा से जोड़ने के बाद, उस सेवा में उपयोगकर्ता के शेयर करने के विकल्पों में, इस ग्रुप का नाम दिखता है.
अगर आपने अब तक Google की किसी सेवा के लिए टारगेट ऑडियंस नहीं बनाई हैं, तो टारगेट ऑडियंस बनाएं पर जाएं.
टारगेट ऑडियंस को हटाने के बारे में अहम जानकारी देखें
टारगेट ऑडियंस हटाने पर:
- यह सुविधा, उपयोगकर्ताओं के लिए अब किसी भी आइटम (जैसे, दस्तावेज़ या Chat में खोजे जा सकने वाले स्पेस) को शेयर करने की सेटिंग में उपलब्ध नहीं है. हालांकि, यह सुविधा उन आइटम के लिए उपलब्ध है जिन्हें फ़िलहाल उस ऑडियंस के साथ शेयर किया गया है.
- उपयोगकर्ताओं की शेयर करने की सेटिंग में, शेयर करने का डिफ़ॉल्ट विकल्प पाबंदी है पर सेट हो जाता है. मालिकों को उन लोगों को जोड़ना होगा जिनके साथ उन्हें आइटम शेयर करना है. ऐसा तब तक करना होगा, जब तक वे कोई दूसरी टारगेट ऑडियंस नहीं चुन लेते.
- Drive के लिए, मिटाई गई टारगेट ऑडियंस के सदस्य, उनके साथ पहले शेयर किए गए किसी भी आइटम को अब भी ऐक्सेस कर सकते हैं. शेयर किए गए आइटम का ऐक्सेस रोकने के लिए, आपको ऑडियंस से सदस्यों को हटाना या ऑडियंस को मिटाना होगा.
-
Chat के खोजे जा सकने वाले स्पेस के लिए, सिर्फ़ वे सदस्य स्पेस को ऐक्सेस कर सकते हैं जो पहले किसी स्पेस में शामिल हुए थे. टारगेट ऑडियंस को हटाए जाने के बाद भी, ये सदस्य स्पेस को ऐक्सेस कर सकते हैं.
किसी सेवा से टारगेट ऑडियंस को हटाने के बाद, आपके पास टारगेट ऑडियंस को हमेशा के लिए मिटाने का विकल्प होता है.
Google की किसी सेवा के लिए टारगेट ऑडियंस सेट करना
Google की किसी सेवा के लिए टारगेट ऑडियंस सेट करने के लिए, सीधे तौर पर उस सेवा की शेयर करने की सेटिंग पर जाएं. इसके अलावा, टारगेट ऑडियंस की सूची पर जाकर भी ऐसा किया जा सकता है.
- Google Drive के लिए, Drive के उपयोगकर्ताओं के लिए शेयर करने की सेटिंग सेट करना लेख पढ़ें.
- Chat में खोजे जा सकने वाले स्पेस के लिए, Google Chat की शेयर करने की सेटिंग देखें.
इसके अलावा, टारगेट ऑडियंस की सूची से भी टारगेट ऑडियंस सेट की जा सकती हैं:
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
टारगेट ऑडियंस पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास Groups के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
टारगेट ऑडियंस की सूची में, उस टारगेट ऑडियंस के नाम पर क्लिक करें जिसे आपको Google की किसी सेवा पर लागू करना है या उससे हटाना है.
पेज के सबसे ऊपर दाएं कोने में, Google की सेवा पर लागू करें पर क्लिक करें. आपको उस सेवा के लिए, शेयर करने की सेटिंग पर ले जाया जाएगा.
इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.अगले चरण: जिस सेवा के लिए आपको टारगेट ऑडियंस सेट करनी है उसके लिए, यहां दिए गए निर्देशों का पालन करें.
Google Drive और Docs के लिए टारगेट ऑडियंस सेट करना
Google Drive और Docs के लिए टारगेट ऑडियंस सेट करने के बारे में जानने के लिए, Drive में फ़ाइल शेयर करने के लिए, सामान्य ऐक्सेस के विकल्प सेट करना लेख पढ़ें.
Google Chat के लिए टारगेट ऑडियंस सेट करना
Google Chat में खोजे जा सकने वाले स्पेस के लिए, टारगेट ऑडियंस सेट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, Google Chat में शेयर करने की सेटिंग देखें.