यहां एडमिन के लिए, संगठन के Gmail, Google Drive की फ़ाइलों, और Google Photos के स्टोरेज स्पेस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल दिए गए हैं.
अपने स्टोरेज की समीक्षा करने के लिए, Google Drive के स्टोरेज में अपनी फ़ाइलें मैनेज करना पर जाएं.
अपने संगठन के स्टोरेज प्लान को मैनेज करने के लिए, स्टोरेज के उपलब्ध विकल्प देखें.
Google Workspace खाते के स्टोरेज और आइटम अपलोड करने की सीमाएं क्या हैं?
Google Workspace खाते के स्टोरेज को Google Drive, Gmail, और Google Photos के बीच शेयर किया जाता है. जानें कि इस्तेमाल किए जा रहे स्टोरेज का हिसाब कैसे लगाया जाता है.
हर उपयोगकर्ता के लिए स्टोरेज की सीमा, Google Workspace के वर्शन के हिसाब से अलग-अलग होती है. Google Workspace के ज़्यादातर वर्शन में पूल किए गए स्टोरेज की सुविधा होती है. नीचे दी गई सभी टेबल में पूल किए गए स्टोरेज की जानकारी दी गई है. इसे या तो कुल स्टोरेज के तौर पर दिखाया गया है या फिर असली उपयोगकर्ताओं के लाइसेंस की संख्या और एक उपयोगकर्ता को मिलने वाले स्टोरेज को गुणा करके मिली संख्या के तौर पर.
पूल किया गया स्टोरेज कई चरणों में दिया जाता है:
- खरीदारी के समय, आपको स्टोरेज का कुछ हिस्सा मिलता है.
- सदस्यता के लिए 30 डॉलर चुकाने के बाद, आपके स्टोरेज की जगह को कुल स्टोरेज की जगह जितना बढ़ा दिया जाता है.
- पूरा स्टोरेज जल्द पाने के लिए, मैन्युअल पेमेंट करें या पहले पैसे चुकाएं. पेमेंट करने के बाद, स्टोरेज बढ़ने में 72 घंटे लग सकते हैं.
| Google Workspace का वर्शन या उसकी सदस्यता | स्टोरेज की सीमाएं |
|---|---|
|
G Suite Basic नए ग्राहकों के लिए अब उपलब्ध नहीं है |
हर असली उपयोगकर्ता के लिए 30 जीबी |
|
G Suite Business G Suite Business - Archived Users नए ग्राहकों के लिए अब उपलब्ध नहीं है |
अनलिमिटेड स्टोरेज हर ऐसे उपयोगकर्ता के लिए 1 टीबी स्टोरेज जिनके खाते संग्रहित किए जा चुके हों |
| Google Workspace Business Base
सिर्फ़ भारत में उपलब्ध है |
असली उपयोगकर्ताओं की संख्या और 20 जीबी का गुणनफल |
| Google Workspace Business Starter | असली उपयोगकर्ताओं की संख्या और 30 जीबी का गुणनफल. इनमें Archived User लाइसेंस वाले उपयोगकर्ता भी शामिल हैं |
| Google Workspace Business Standard | असली उपयोगकर्ताओं की संख्या और 2 टीबी का गुणनफल. इनमें Archived User लाइसेंस वाले उपयोगकर्ता भी शामिल हैं |
| Google Workspace Business Plus | असली उपयोगकर्ताओं की संख्या गुणा 5 टीबी. इनमें वे उपयोगकर्ता भी शामिल होते हैं जिनके खाते संग्रहित किए जा चुके हों |
| Google Workspace Enterprise Starter | असली उपयोगकर्ताओं की संख्या और 1 टीबी का गुणनफल |
|
Google Workspace Enterprise Standard Google Workspace Enterprise Plus |
असली उपयोगकर्ताओं की संख्या गुणा 5 टीबी. इनमें वे उपयोगकर्ता भी शामिल होते हैं जिनके खाते संग्रहित किए जा चुके हों जिन ग्राहकों के पास पांच या उससे ज़्यादा असली उपयोगकर्ता खाते हैं वे Google Workspace के सहायता केंद्र पर अनुरोध करके, ज़्यादा स्टोरेज पा सकते हैं. इस अनुरोध को स्वीकार या अस्वीकार करने का फ़ैसला Google करता है. स्टोरेज के लिए अनुरोध करने का तरीका जानें. |
Google Workspace for Education
| Google Workspace का वर्शन या उसकी सदस्यता | स्टोरेज की सीमाएं |
|---|---|
|
Google Workspace for Education Fundamentals Google Workspace for Education Standard |
सभी असली उपयोगकर्ताओं के लिए कुल 100 टीबी |
| Google Workspace for Education Teaching and Learning ऐड-ऑन | असली उपयोगकर्ताओं के लाइसेंस की संख्या और 100 जीबी के गुणनफल के बराबर अतिरिक्त स्टोरेज |
| Google Workspace for Education Plus | असली उपयोगकर्ताओं के लाइसेंस की संख्या और 20 जीबी के गुणनफल के बराबर अतिरिक्त स्टोरेज |
Google Workspace for Education के साथ मिलने वाले स्टोरेज के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, स्टोरेज की उपलब्धता और उसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.
Google Workspace Essentials
Google Workspace Essentials वर्शन में Gmail शामिल नहीं है.
| Google Workspace का वर्शन या उसकी सदस्यता | स्टोरेज की सीमाएं |
|---|---|
| Google Workspace Essentials Starter | हर असली उपयोगकर्ता के लिए 15 जीबी |
|
Google Workspace Essentials नए ग्राहकों के लिए अब उपलब्ध नहीं है |
असली उपयोगकर्ताओं की संख्या और 100 जीबी का गुणनफल, ज़्यादा से ज़्यादा 2 टीबी |
| Google Workspace Enterprise Essentials | असली उपयोगकर्ताओं की संख्या और 1 टीबी का गुणनफल |
| Google Workspace Enterprise Essentials Plus | असली उपयोगकर्ताओं की संख्या और 5 टीबी का गुणनफल |
Google Workspace Frontline
| Google Workspace का वर्शन या उसकी सदस्यता | स्टोरेज की सीमाएं |
|---|---|
|
Google Workspace Frontline Starter Google Workspace Frontline Standard Google Workspace Frontline Plus |
हर असली उपयोगकर्ता के लिए 5 जीबी* |
*स्टोरेज की यह सीमा, Google Workspace Frontline इस्तेमाल करने वाले सभी असली उपयोगकर्ताओं पर लागू होती है. भले ही, ग्राहक ने Google Workspace के किसी दूसरे वर्शन की कोई सदस्यता खरीदी हो जिसमें स्टोरेज की सीमाएं अलग हों.
Google Workspace for Nonprofits
| Google Workspace का वर्शन या उसकी सदस्यता | स्टोरेज की सीमाएं |
|---|---|
| Google Workspace for Nonprofits | सभी असली उपयोगकर्ताओं के लिए 100 टीबी |
अगर आपको ज़्यादा स्टोरेज चाहिए, तो Google Workspace के Education वर्शन के अलावा अन्य वर्शन के लिए स्टोरेज के विकल्प या Education वर्शन के लिए स्टोरेज के विकल्प देखें.
अन्य सीमाएं
पूल किए गए स्टोरेज की सुविधा कैसे काम करती है?
स्टोरेज में क्या शामिल है? क्या नहीं?
ये फ़ाइलें, स्टोरेज में शामिल की जाती हैं:
Google Drive
- Google Drive में मौजूद आइटम. इनमें PDF, इमेज, वीडियो, Meet की रिकॉर्डिंग, और Sites की प्रोजेक्ट फ़ाइलें शामिल हैं.
- साथ मिलकर कॉन्टेंट बनाने वाले ऐप्लिकेशन, जैसे कि Google Docs, Sheets, Slides, Drawings, Forms, और Recorder में 2 मई, 2022 के बाद बनाई गई फ़ाइलें या ऐसी फ़ाइलें जिनमें बदलाव किए गए हैं.
- शेयर की गई ड्राइव में मौजूद कॉन्टेंट.
- ट्रैश में मौजूद कॉन्टेंट को हमेशा के लिए मिटा दिया जाता है.
Gmail
- मैसेज और अटैचमेंट. इनमें स्पैम और ट्रैश फ़ोल्डर में मौजूद आपके आइटम भी शामिल हैं.
Google Photos
- ओरिजनल क्वालिटी वाली ऐसी फ़ोटो और वीडियो जिनका बैक अप, Google Photos में लिया गया हो.
- अच्छी क्वालिटी (अब इसका नाम स्टोरेज सेवर है) और एक्सप्रेस क्वालिटी वाली ऐसी फ़ोटो और वीडियो जिनका बैक अप, Google Photos में 1 जून, 2021 के बाद लिया गया हो. आपने 1 जून, 2021 से पहले, जिन फ़ोटो या वीडियो का बैक अप अच्छी क्वालिटी या एक्सप्रेस क्वालिटी में लिया है उन्हें आपके Google खाते के स्टोरेज में नहीं गिना जाएगा. इस बदलाव के बारे में ज़्यादा जानें।
यहां दिया गया कॉन्टेंट, आपके स्टोरेज में नहीं गिना जाता:
- Drive के शॉर्टकट
- Google Chat के मैसेज और अटैचमेंट
- My Maps की मदद से बनाया गया कॉन्टेंट
- उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर की गई फ़ाइलें. शेयर की गई फ़ाइलें, सिर्फ़ फ़ाइल के मालिक के स्टोरेज में शामिल होती हैं. ये उन उपयोगकर्ताओं के स्टोरेज में शामिल नहीं होती हैं जिनके साथ फ़ाइल शेयर की गई है.
- Google Docs, Sheets, और Slides में बनाई गई फ़ाइलों का वर्शन इतिहास. हालांकि, अगर उपयोगकर्ता ने पुराने वर्शन सेव रखने का विकल्प चुना है, तो ऐसा नहीं होगा.
- Android डिवाइसों पर WhatsApp के बैकअप
मैं यह कैसे देखूं कि मेरा संगठन कितना स्टोरेज इस्तेमाल करता है?
Admin console में जाकर, अपने संगठन के स्टोरेज के इस्तेमाल की जानकारी देखी जा सकती है. इसमें यह भी देखा जा सकता है कि कौनसे उपयोगकर्ता और शेयर की गई ड्राइव, सबसे ज़्यादा स्टोरेज इस्तेमाल करती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने संगठन में स्टोरेज के इस्तेमाल की समीक्षा करना लेख पढ़ें.
अगर आपके पास स्टोरेज पेज पर मौजूद डेटा का ऐक्सेस नहीं है, तो हो सकता है कि आपके पास खातों की रिपोर्ट देखने का विकल्प हो:
- अपने संगठन के लिए ऐप्लिकेशन की रिपोर्ट देखना लेख पर जाएं.
- खातों की रिपोर्ट > इस्तेमाल किया गया कुल स्टोरेज पर जाने का तरीका जानें.
किसी एक उपयोगकर्ता के स्टोरेज का स्टेटस देखना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास यूज़र मैनेजमेंट का सही अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार के बिना, आपको इन चरणों को पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
- किसी उपयोगकर्ता के खाते का पेज देखने के लिए, उसके नाम पर क्लिक करें.
पेज में सबसे ऊपर, आपको उपयोगकर्ता के इस्तेमाल किए गए मेल और Drive स्टोरेज का प्रतिशत दिखेगा.
अगर कोई उपयोगकर्ता या संगठन, स्टोरेज के इस्तेमाल की तय सीमा से ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल करता है, तो क्या होगा?
अगर कोई उपयोगकर्ता, एडमिन की ओर से तय की गई या लाइसेंस के हिसाब से तय की गई स्टोरेज की सीमा से ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल करता है, तो Google की सेवाओं पर तुरंत असर पड़ता है.
संगठन के स्टोरेज की सीमा पूरी होने पर, उपयोगकर्ता Google Photos में फ़ोटो नहीं जोड़ पाएंगे और न ही उनका बैक अप ले पाएंगे.
अगर आपका संगठन, स्टोरेज के इस्तेमाल की तय सीमाओं से 25% ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल करता है या इसकी सीमाएं पार हुए 14 दिन हो जाते हैं, (दोनों में से जो शर्त पहले लागू हो) तो इन सेवाओं पर असर पड़ेगा:
- उपयोगकर्ता, Google Drive में नई फ़ाइलें या इमेज नहीं जोड़ सकते.
- उपयोगकर्ता, साथ मिलकर कॉन्टेंट बनाने वाले ऐप्लिकेशन, जैसे कि Google Docs, Sheets, Slides, Drawings, और Forms में नई फ़ाइलें नहीं बना सकते. जब तक स्टोरेज की सीमा का पालन करने के लिए ज़रूरी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उपयोगकर्ता अपनी उन फ़ाइलों में बदलाव नहीं कर पाएंगे या उन्हें कॉपी नहीं कर पाएंगे जिन फ़ाइलों पर इस समस्या का असर हुआ हो. साथ ही, कोई फ़ॉर्म भी सबमिट नहीं किया जा सकेगा.
- उपयोगकर्ता, Google Meet में नई मीटिंग रिकॉर्ड नहीं कर सकते.
संगठन के लिए तय की गई सीमा से ज़्यादा स्टोरेज इस्तेमाल होने पर भी, उपयोगकर्ता अपने Google Workspace खाते में साइन इन कर सकते हैं. साथ ही, वे ईमेल भेज और पा सकते हैं. इसके अलावा, वे फ़ाइलें देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
अगर आपको ज़्यादा स्टोरेज चाहिए, तो Google Workspace के Education वर्शन के अलावा अन्य वर्शन के लिए स्टोरेज के विकल्प या Education वर्शन के लिए स्टोरेज के विकल्प देखें.
आखिरकार, आपको सेवा की शर्तों में बताई गई स्टोरेज की सीमा का पालन करना होगा. अगर आप इस सीमा से ज़्यादा स्टोरेज का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे पास Drive पर फ़ाइलें अपलोड करने की सुविधा बंद करने, आपके डोमेन को निलंबित करने या आपके डोमेन और उससे जुड़े सभी डेटा को मिटाने का अधिकार है.
मैं अपने संगठन के लिए ज़्यादा स्टोरेज कैसे पाऊं?
अपने संगठन के ईमेल, फ़ाइलों, और फ़ोटो के लिए ज़्यादा स्टोरेज पाने के तरीके, आपके वर्शन पर निर्भर करते हैं:
- Google Workspace for Education: अपने संस्थान के लिए स्टोरेज खाली करना या ज़्यादा स्टोरेज पाना लेख पढ़ें.
- अन्य सभी वर्शन: जगह खाली करना या ज़्यादा स्टोरेज खरीदना लेख पढ़ें.
Google Drive के स्टोरेज और Google Cloud Storage में क्या अंतर है?
Google Workspace का स्टोरेज, उन फ़ाइलों के लिए सबसे अच्छा होता है जिन्हें उपयोगकर्ता Drive, Gmail या Photos के ज़रिए बार-बार ऐक्सेस और उनमें बदलाव करते हैं या मिलकर काम करते हैं. Cloud Storage उन फ़ाइलों के लिए सबसे सही है जिन्हें उपयोगकर्ता, आपकी कंपनी के डेवलपर की ओर से सेट अप की गई वेबसाइट या किसी अन्य सिस्टम के ज़रिए ऐक्सेस करते हैं.
मेरे स्टोरेज का हिसाब मेट्रिक या बाइनरी यूनिट (GB या GiB) में लगाया जाता है?
Google Workspace के स्टोरेज को बाइनरी यूनिट में बेचा और कैलकुलेट किया जाता है. उदाहरण के लिए, Enterprise Standard के हर उपयोगकर्ता लाइसेंस से, आपके पूल किए गए स्टोरेज में 5 TiB जुड़ जाता है. यह ~5.5 टीबी के बराबर होता है.