HP Chromebox G1, Dell Chromebox, और Asus Chromebox CN60 के लिए, अब अपडेट नहीं मिलेंगे. Chromebox के लिए, अपडेट न मिलने की नीति, Chrome OS के अपने-आप अपडेट होने की नीति के मुताबिक है. पूरी समयसीमा देखने के लिए, अपने-आप अपडेट होने की नीति देखें.
सवाल
क्या इस बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध है?
Chrome OS के M76 स्टेबल वर्शन के रिलीज़ होने के बाद, HP Chromebox G1, Acer Chromebox या Asus Chromebox CN60 को अपने-आप अपडेट नहीं मिलेंगे.
Google Meet की सेवा इन डिवाइसों पर काम करती रहेगी, लेकिन अब इस सेवा के लिए इन डिवाइसों पर सहायता नहीं मिलेगी. Meet, डिसप्ले स्क्रीन पर एक चेतावनी दिखाएगा. इससे पता चलेगा कि अब इस सेवा के लिए सहायता नहीं मिलेगी.
Chrome OS के रिलीज़ होने के हर माइलस्टोन को, कैलेंडर के किसी खास महीने से मैप किया जा सकता है.
Chrome OS डिवाइसों को, Chrome OS पर चलने वाले सामान्य डिवाइसों में बदला जा सकता है. इन्हें मीटिंग के लिए Chromebox के तौर पर रजिस्टर नहीं किया जाता. साथ ही, इनका इस्तेमाल सामान्य डिवाइसों की तरह किया जा सकता है.
मुझे यह कैसे पता चलेगा कि मेरे संगठन की यूनिट में इनमें से कितने डिवाइस हैं?
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
Google Meet हार्डवेयर
डिवाइस पर जाएं.
कुछ सुविधाओं के लिए, Meet हार्डवेयर के डिवाइस देखने के खास अधिकार की ज़रूरत होती है.
- डिवाइस में जाकर, फ़िल्टर जोड़ें पर क्लिक करें.
- डिवाइस मॉडल चुनें.
- ASUS Chromebox CN60, Dell Chromebox, और HP Chromebox G1 को चुनें.
- लागू करें पर क्लिक करें.
मैं अपने मीटिंग रूम में Google Meet का इस्तेमाल कैसे जारी रखूं?
Google Meet हार्डवेयर किट खरीदें. आपके मौजूदा सॉफ़्टवेयर लाइसेंस को नए हार्डवेयर पर माइग्रेट किया जा सकता है. अपने मौजूदा लाइसेंस का फिर से इस्तेमाल करने के लिए, अपने रीसेलर से सॉफ़्टवेयर लाइसेंस के बिना हार्डवेयर खरीदने के बारे में बात करें.
Google Meet हार्डवेयर, मीटिंग के लिए Chromebox से किस तरह अलग है?
Google Meet हार्डवेयर में, कॉम्पोनेंट और सुविधाएं होती हैं. इनसे, डिवाइसों को आसानी से डिप्लॉय किया जा सकता है और मीटिंग को बेहतर बनाया जा सकता है. Google Meet हार्डवेयर किट में, टचस्क्रीन कंट्रोलर, स्पीकर-माइक, 4K सेंसर वाला कैमरा, और Asus Chromebox शामिल हैं.
अपग्रेड की गई Google Meet हार्डवेयर किट में ये चीज़ें शामिल हैं:
- टचस्क्रीन इंटरफ़ेस. इसकी मदद से, एक टैप में मीटिंग शुरू की जा सकती है, उसमें शामिल हुआ जा सकता है, स्क्रीन शेयर की जा सकती है, और रिकॉर्डिंग की जा सकती है
- अपग्रेड किया गया स्पीकर-माइक. इसमें, इको को खत्म करने और शोर को कम करने की बेहतर सुविधा शामिल है
- बड़े कॉन्फ़्रेंस रूम को कवर करने के लिए, एक से ज़्यादा स्पीकर-माइक कनेक्ट करने की सुविधा
- सॉफ़्टवेयर और फ़र्मवेयर के अपने-आप होने वाले अपडेट, डिवाइस की समस्याओं का पता लगाने और उन्हें ठीक करने की सुविधाएं
- अपने डिवाइस से स्क्रीन शेयर करने के लिए, एचडीएमआई-इन की सुविधा
- कैमरे के ज़्यादा विकल्प. जैसे, हडल रूम के लिए वाइड फ़ील्ड-ऑफ़-व्यू कैमरा या बड़े कॉन्फ़्रेंस रूम के लिए पैन-टिल्ट-ज़ूम कैमरा
Google Meet हार्डवेयर के बारे में पढ़ें .
मैं Google Meet हार्डवेयर कहां से खरीद सकता/सकती हूं?
अपने रीसेलर से बात करके, Google Meet हार्डवेयर को 1,749 डॉलर, 2,249 यूरो या 2,45,000 जापानी येन में खरीदा जा सकता है. इसमें सॉफ़्टवेयर लाइसेंस शामिल नहीं है. अगर आपका कोई सवाल है या आपको अपने आस-पास के रीसेलर के बारे में जानकारी चाहिए, तो meethardware-support@google.com पर संपर्क करें.
मेरे पुराने सॉफ़्टवेयर लाइसेंस का क्या होगा?
आपका पुराना सॉफ़्टवेयर लाइसेंस, उसी शेड्यूल के मुताबिक रिन्यू होता रहेगा.
मैं मीटिंग के लिए अपने पुराने Chromebox का लाइसेंस कैसे रद्द करूं?
सॉफ़्टवेयर लाइसेंस रद्द करने के लिए, आपको Chromebox को डी-प्रोविज़न करना होगा. ज़्यादा जानकारी के लिए, लाइसेंसिंग देखें.
मैं अपना Google Meet हार्डवेयर कैसे सेट अप करूं?
अपने डिवाइस को इंस्टॉल करने के बारे में जानकारी पाने के लिए, Meet या Chromebox सिस्टम इंस्टॉल करना लेख पढ़ें.
क्या मुझे कोई अतिरिक्त केबल खरीदनी होगी?
अपने मीटिंग रूम के साइज़ के हिसाब से, आपको Google Meet हार्डवेयर किट के साथ यूएसबी 3.0 हब या यूएसबी 3.0 एक्सटेंशन केबल का इस्तेमाल करना पड़ सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Meet हार्डवेयर किट के लिए ज़रूरी पेरीफ़ेरल देखें.
क्या मैं नए Chromebox के साथ, Jabra के स्पीकर और रिमोट कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकता/सकती हूं?
वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग का बेहतरीन अनुभव पाने के लिए, नई किट का इस्तेमाल करें. हालांकि, आपके मौजूदा पेरीफ़ेरल, नए Chromebox के साथ काम करते हैं.
क्या आपका कोई और सवाल है?
अगर आपका कोई और सवाल है, तो meethardware-support@google.com पर संपर्क करें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.