Meet के लिए अपनी सहायता टीम को तैयार करना

ताकि आप और आपकी सहायता टीम, उपयोगकर्ताओं की मदद कर सके, इसलिए आपको:

  • Google Meet इस्तेमाल करने का तरीका पता होना चाहिए.
  • मीटिंग और मीटिंग रूम से जुड़ी समस्याओं को हल करने का तरीका पता होना चाहिए.
  • अपने उपयोगकर्ताओं की मीटिंग से जुड़ी गतिविधि के बारे में जानकारी होनी चाहिए.
  • Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करते समय, कौनसी जानकारी देनी है, यह पता होना चाहिए.

आपकी सहायता टीम को जिस जानकारी की ज़रूरत पड़ सकती है उसे सिर्फ़ एडमिन, Google Admin console में ऐक्सेस कर सकता है. अपनी सहायता टीम को ज़रूरी जानकारी का ऐक्सेस देने के लिए, कस्टम एडमिन की भूमिकाएं बनाई जा सकती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, कारोबारों के लिए एडमिन की भूमिकाएं लेख पढ़ें.

Meet का इस्तेमाल करने और गतिविधि ट्रैक करने का तरीका जानें

Google Meet इस्तेमाल करने का तरीका जानें

Meet का इस्तेमाल करने का तरीका जानने के लिए, आप और आपकी सहायता टीम इन संसाधनों का इस्तेमाल कर सकती है.

अपने उपयोगकर्ताओं की मीटिंग से जुड़ी गतिविधि के बारे में जानकारी

एडमिन के तौर पर, Google Meet के ऑडिट लॉग का इस्तेमाल करके, अपने संगठन में मीटिंग की गतिविधि को ट्रैक किया जा सकता है.

उदाहरण के लिए, यह देखा जा सकता है कि किसी उपयोगकर्ता ने मीटिंग कब शुरू की, वह मीटिंग में कहां से शामिल हो रहा है, और मीटिंग में कौन शामिल हुआ.

ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Meet का ऑडिट लॉग लेख पढ़ें.

सहायता उपलब्ध कराना

मीटिंग और मीटिंग रूम से जुड़ी समस्याओं को हल करना

Meet के क्वालिटी टूल का इस्तेमाल करके, अपने संगठन की Google Meet मीटिंग की समस्याओं को रीयल टाइम में हल किया जा सकता है. साथ ही, समस्याओं की मूल वजहों का पता लगाया जा सकता है.

उदाहरण के लिए, मीटिंग के मेट्रिक की खास जानकारी देखी जा सकती है, मीटिंग ढूंढकर उन्हें डीबग किया जा सकता है, नेटवर्क के आंकड़े (जिटर, पैकेट लॉस, और कंजेशन) देखे जा सकते हैं या सिस्टम (सीपीयू) के आंकड़े देखे जा सकते हैं.

ज़्यादा जानकारी के लिए, मीटिंग की क्वालिटी और आंकड़े ट्रैक करना लेख पढ़ें.

सहायता टीम से संपर्क करते समय जानकारी देना

Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करने से पहले, अपनी सहायता टीम से:

  • समस्या के बारे में बताने को कहें
  • क्लाइंट के हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर की जानकारी इकट्ठा करने को कहें
  • उपयोगकर्ता और मीटिंग की जानकारी इकट्ठा करने को कहें
  • क्लाइंट और नेटवर्क के कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि करने को कहें
  • Meet के क्लाइंट लॉग ऐक्सेस करने को कहें

ज़्यादा जानकारी के लिए, Meet की समस्याएं हल करना लेख पढ़ें.