उपयोगकर्ताओं के लिए Tables को चालू या बंद करना

Tables, प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया Google का एक ऐप्लिकेशन है. एडमिन के तौर पर, आपके पास यह कंट्रोल करने का विकल्प होता है कि कौन Tables का इस्तेमाल करके, बिना कोडिंग के काम को आसानी से ट्रैक और ऑटोमेट कर सकता है.

Tables, Google Workspace के सभी एडिशन और Cloud Identity के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है. हालांकि, इसके कुछ अपवाद भी हैं: Tables, पहली से बारहवीं कक्षा तक (K-12) के संस्थानों में Google Workspace for Education के एडिशन के लिए उपलब्ध नहीं है. साथ ही, यह 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए भी उपलब्ध नहीं है. 18 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध सेवाओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, उम्र के हिसाब से Google की सेवाओं के ऐक्सेस को कंट्रोल करना लेख पढ़ें.

आपके पास सभी उपयोगकर्ताओं या संगठन की चुनिंदा इकाइयों के लिए, Tables का ऐक्सेस मैनेज करने का विकल्प होता है.

यह कंट्रोल करना कि कौन अपने खाते से Tables का इस्तेमाल कर सकता है

शुरू करने से पहले: अगर खास उपयोगकर्ताओं के लिए, कोई सेवा चालू या बंद करनी है, तो उनके खातों को संगठन की किसी इकाई से जोड़ें, ताकि डिपार्टमेंट उनके ऐक्सेस को कंट्रोल कर सके. इसके अलावा, उन्हें किसी ऐक्सेस ग्रुप में जोड़ें, ताकि उपयोगकर्ताओं को पूरे संगठन या डिपार्टमेंट का ऐक्सेस मिल सके.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद Google की अतिरिक्त सेवाएं पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Tables पर क्लिक करें.
  3. सेवा का स्टेटस के बगल में, डाउन ऐरो पर क्लिक करें.
  4. अगर आपको अपने संगठन के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए Tables को चालू या बंद करना है, तो सभी के लिए चालू करें या सभी के लिए बंद करें पर क्लिक करें. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन की किसी इकाई के लिए, कोई सेवा चालू या बंद करने का तरीका:
    1. बाईं ओर, संगठन की इकाई चुनें.
    2. सेवा का स्टेटस बदलने के लिए, चालू करें या बंद करें को चुनें.
    3. कोई एक विकल्प चुनें:
      • अगर सेवा का स्टेटस इनहेरिट की गई पर सेट है और पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद आपको अपडेट की गई सेटिंग बनाए रखनी है, तो बदलें पर क्लिक करें.
      • अगर सेवा का स्टेटस बदली गई पर सेट है, तो पैरंट सेटिंग के जैसी सेटिंग वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. अगर पैरंट सेटिंग में बदलाव होने के बावजूद नई सेटिंग बनाए रखनी है, तो सेव करें पर क्लिक करें.

        संगठनात्मक संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

मुख्य सेवाओं के डेटा के लिए, एक्सपेरिमेंटल ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस मैनेज करना

आपके पास Tables को, Google Workspace की मुख्य सेवाओं (जैसे, Gmail और Google Drive) में मौजूद डेटा को ऐक्सेस करने की अनुमति देने का विकल्प होता है. इससे, आपके संगठन की ज़रूरतों को पूरा किया जा सकता है. डिफ़ॉल्ट रूप से, Tables के पास Google Workspace के डेटा का उतना ही ऐक्सेस होता है जितना उसे काम करने के लिए ज़रूरी है. इसलिए, Tables की कुछ सुविधाएं तब तक उपलब्ध नहीं हो सकतीं, जब तक कि उसे ऐक्सेस की अनुमति न दी जाए.

सभी पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की पैरंट इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, आपके पास संगठन की किसी उप-इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप को भी चुनने का विकल्प है.

  1. Tables इसके बाद मुख्य डेटा ऐक्सेस करने की अनुमतियां पर क्लिक करें.
  2. सभी पर सेटिंग लागू करने के लिए, संगठन की पैरंट इकाई को चुनकर रखें. इसके अलावा, आपके पास संगठन की किसी उप-इकाई या कॉन्फ़िगरेशन ग्रुप को भी चुनने का विकल्प है.
  3. अपने संगठन के उपयोगकर्ताओं को Tables का इस्तेमाल करते समय, Google Workspace का डेटा और सेवाएं ऐक्सेस करने की अनुमति दें पर क्लिक करें.
  4. सेव करें पर क्लिक करें.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.