Google Voice के ऑटोमेटेड अटेंडेंट से जुड़ी समस्या हल करना

यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

अगर आपको Google Voice के ऑटोमेटेड अटेंडेंट से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं, तो उन्हें हल करने के लिए सुरक्षा जांच टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है. सुरक्षा जांच टूल की मदद से, गतिविधि का नियम बनाया जा सकता है. इससे, ऑटो अटेंडेंट के अपडेट होने या उनमें कोई समस्या आने पर सूचना भेजी जा सकती है.

ऑटो अटेंडेंट वॉइस लॉग इवेंट

समस्या हल करने के लिए, वॉइस लॉग इवेंट डेटा का इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में यहां उदाहरण दिए गए हैं. ऑटो अटेंडेंट के लॉग डेटा को देखने के लिए, इवेंट एट्रिब्यूट चुनें. इसके बाद, नीचे दी गई वैल्यू में से कोई एक वैल्यू चुनें. वॉइस लॉग इवेंट और सुरक्षा जांच टूल के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, वॉइस लॉग इवेंट लेख पढ़ें.

इवेंट वैल्यू ब्यौरा
ऑटो अटेंडेंट को मिटाया गया एडमिन ने जितनी बार ऑटो अटेंडेंट मिटाया है उसकी जानकारी
ऑटो अटेंडेंट को पब्लिश किया गया

जब भी कोई एडमिन ऑटो अटेंडेंट में बदलाव करता है, तब उसकी जानकारी

ऑटो अटेंडेंट में वॉइसमेल पाने वाले की जानकारी मौजूद नहीं है

वॉइसमेल रिकॉर्ड नहीं किया जा सका, क्योंकि ईमेल पाने वाले किसी भी व्यक्ति को वॉइसमेल नहीं मिल सकता. इसकी ये वजहें हो सकती हैं:

  • ईमेल पाने वाले लोगों के खाते मिटा दिए गए हैं या निलंबित कर दिए गए हैं. ईमेल पाने वालों की सूची में मौजूद उपयोगकर्ताओं को बदलें. ऑटो अटेंडेंट के 'वॉइसमेल पर भेजें' सेक्शन पर जाएं. इसके बाद, वॉइसमेल पाने वाले लोग फ़ील्ड में अलग-अलग लोगों को जोड़ें.
  • ईमेल पाने वालों की संख्या, तय सीमा से ज़्यादा है. अगर किसी उपयोगकर्ता को हर घंटे बहुत ज़्यादा वॉइसमेल मिलते हैं, तो ईमेल डिलीवर होना बंद हो जाता है.

जब वॉइसमेल नहीं किया जाता है, तब Voice हर कॉल के लिए इस इवेंट को जनरेट करता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सूची खाली होती है

उपयोगकर्ता को, ट्रांसफ़र नहीं किया जा सका (ऑटो अटेंडेंट)

कॉल ट्रांसफ़र नहीं किया जा सका, क्योंकि आपने जिस व्यक्ति को कॉल ट्रांसफ़र करने की कोशिश की है वह कॉल रिसीव नहीं कर सकता. इसकी ये वजहें हो सकती हैं:

  • उपयोगकर्ता का Voice लाइसेंस हटा दिया गया है
  • उपयोगकर्ता का खाता मिटा दिया गया है या निलंबित कर दिया गया है

ऑटो अटेंडेंट के'कॉलर को ट्रांसफ़र करें' सेक्शन पर जाएं. इसके बाद, टारगेट उपयोगकर्ता का ईमेल पता फ़ील्ड में किसी दूसरे व्यक्ति का ईमेल पता जोड़ें.

वॉइसमेल डिलीवर नहीं हो सका (ऑटो अटेंडेंट)

वॉइसमेल ईमेल को बताए गए ईमेल पते पर नहीं भेजा जा सका. इसकी ये वजहें हो सकती हैं:

  • पाने वाले का खाता मिटा दिया गया है या निलंबित कर दिया गया है. सूची में उपयोगकर्ता को बदलें.
  • ईमेल पाने वाले व्यक्ति ने ईमेल पाने की सीमा पार कर ली है. अगर किसी उपयोगकर्ता को हर घंटे बहुत ज़्यादा वॉइसमेल मिलते हैं, तो ईमेल डिलीवर होना बंद हो जाता है.
  • ईमेल पाने वाले का ईमेल इनबॉक्स भर गया है. उपयोगकर्ता को अपना इनबॉक्स खाली करना होगा.
वॉइसमेल दूसरे नंबर पर नहीं भेजा जा सका (ऑटो अटेंडेंट)

वॉइसमेल ईमेल को सुपर एडमिन को फ़ॉरवर्ड नहीं किया जा सका. अगर वॉइसमेल वाला ईमेल, बताए गए पते पर नहीं भेजा जा सकता, तो उसे सुपर एडमिन को फ़ॉरवर्ड कर दिया जाता है, ताकि वह ईमेल खो न जाए.

वॉइसमेल मिला (ऑटो अटेंडेंट)

कॉल करने वाले व्यक्ति के हर वॉइसमेल की जानकारी

ऑटो अटेंडेंट से जुड़ी सामान्य समस्याएं

ऑटो अटेंडेंट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए, इस जानकारी की समीक्षा करें या Voice ऑडिट लॉग में इवेंट ढूंढें.

समस्या समाधान
मेरा ऑटो अटेंडेंट, कॉल ट्रांसफ़र क्यों नहीं कर सकता?

ऑटो अटेंडेंट के 'कॉल करने वाले को ट्रांसफ़र करें' सेक्शन पर जाएं.

उपयोगकर्ता को इनमें से किसी एक वजह से कॉल नहीं मिल सकते:

  • उपयोगकर्ता का Voice लाइसेंस हटा दिया गया है.
  • उपयोगकर्ता का खाता मिटा दिया गया है या निलंबित कर दिया गया है.
मेरा ऑटो अटेंडेंट, वॉइसमेल रिकॉर्ड क्यों नहीं कर सकता?

ऑटो अटेंडेंट के 'वॉइसमेल पर भेजें' सेक्शन पर जाएं.

ऑटो अटेंडेंट, इनमें से किसी एक वजह से वॉइसमेल रिकॉर्ड नहीं कर सकता:

  • वॉइसमेल पाने वालों की सूची में मौजूद उपयोगकर्ताओं को मिटा दिया गया है या निलंबित कर दिया गया है. अगर ऐसा है, तो सूची में उपयोगकर्ताओं को बदलें.
  • वॉइसमेल पाने वाले लोगों को हर घंटे बहुत ज़्यादा वॉइसमेल मिल रहे हैं. वॉइसमेल पाने वाले नए लोग जोड़ें या मौजूदा वॉइसमेल पाने वालों को बदलें.
उपयोगकर्ता को वॉइसमेल की सुविधा क्यों नहीं मिल रही?

ऑटो अटेंडेंट के 'वॉइसमेल पर भेजें' सेक्शन पर जाएं.

किसी उपयोगकर्ता को इनमें से किसी एक वजह से वॉइसमेल नहीं मिल सकता:

  • वॉइसमेल पाने वाले का खाता मिटा दिया गया है या उसे निलंबित कर दिया गया है. अगर ऐसा है, तो सूची में उपयोगकर्ता को बदलें.
  • वॉइसमेल पाने वाले को हर घंटे बहुत ज़्यादा वॉइसमेल मिल रहे हैं. ईमेल पाने वाले का ईमेल पता बदलें.
  • ईमेल पाने वाले का ईमेल इनबॉक्स भर गया है. उपयोगकर्ता को अपना इनबॉक्स खाली करना होगा.